उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का उज्जैन प्रेस क्लब में पहुंचने पर पत्रकार साथियों के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया और जन्मदिन की बधाइयां दी गई ।
मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब के साथियों के साथ जन्मदिन मनाते हुए कहां की एनसीआर के बाद देश का सबसे बड़ा मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र इंदौर और उसके आसपास के जिले मिलकर बना रहे हैं हमारे लिए यह गौरव की बात है।
मेट्रोपोलिटन व्यवस्था बनाने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग बहुत महत्वपूर्ण होता है सरकार वह सभी आधार भूत संरचनाओं निर्मित कर रही है जो उसके लिए आवश्यक है आने वाले समय में मालवा की पहचान दुनिया के सबसे बड़े मेट्रोपोलिन क्षेत्र के रूप में स्थापित होगी इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भगवान गणेश और मां सरस्वती की चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन शहर अब मेट्रो शहर के रूप में परिवर्तित हो गया है प्रदेश और देश मे हमारी पहचान भी बदल रही हैं और देश में अब उज्जैन जिला एक प्रमुख स्थान रख रहा है।
सारी दुनिया हमारी ओर देख रही है सिहस्थ 2028 का भव्य आयोजन हमारे लिए एक परम कर्तव्य भी है दुनिया को हमें दिखाना है कि सनातन की संस्कृति और शक्ति किस रूप में प्रदर्शित हो ।
इसमें प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका है पूरी दुनिया को उज्जैन के महत्व को बताने और उसको सही आधुनिक नवीन रूप में प्रदर्शित करने के लिए प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका होगी इसमें आप सभी का सहयोग सदैव मिलता रहा है ।
उज्जैन प्रेस क्लब का आधुनिक भवन बने इसके लिए यह यदि उज्जैन प्रेस क्लब प्रस्ताव देता है तो उसे पर विचार किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री नंदलाल जी यादव कार्यकारी अध्यक्ष श्री विशाल हाडा और इसके साथ प्रेस कार्यकारिणी के सदस्य और पत्रकार बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।