सस्ते दाम में “सोने की ईंट” देने का झांसा देकर ₹5 लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार

उज्जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) गुरु प्रसाद पाराशर एवं नगर पुलिस अधीक्षक माधवनगर श्रीमती दीपिका शिंदे के निर्देशन में शहर में चोरी एवं आर्थिक धोखाधड़ी जैसे अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना माधवनगर पुलिस द्वारा एक धोखाधड़ी के प्रकरण का खुलासा करते हुए आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी की पूर्ण राशि 5 लाख रुपए बरामद कि गई है।

*🔹प्रकरण का संक्षिप्त सारांश*-

दिनांक 24.03.2026 को थाना माधवनगर पर फरियादिया द्वारा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई की, आरोपीगण *कालू पिता तेरिया भाबोर एवं साबर बाई पति कालू, निवासी अमलिया फलिया, झाबुआ* द्वारा उससे परिचय बनाकर उसकी होटल पर नियमित रूप से भोजन करने आते थे। विश्वास में लेकर आरोपियों ने उसे “सोने की ईंट” सस्ते दाम (₹5 लाख) में देने का लालच दिया, जिसे अधिक मूल्य (₹50-60 लाख) का बताया। फरियादिया एवं उसके पति ने विश्वास में आकर ₹5 लाख देकर ईंट खरीद ली।

बाद में जब उक्त ईंट को सुनार के पास जांच हेतु ले जाया गया तो वह नकली पाई गई। आरोपियों से संपर्क करने पर उन्होंने पहचान से इंकार कर दिया एवं फरार हो गए। इस प्रकार आरोपियों द्वारा धोखाधड़ी कर ₹5 लाख की ठगी की गई। फरियादिया कि उक्त रिपोर्ट पर से थाना माधव नगर पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई ।

*🔹पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही -*

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक राकेश भारती द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपियों की सतत तलाश की गई। प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा जिला झाबुआ क्षेत्र में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई।

लगातार प्रयासों एवं सूझबूझ से कार्यवाही करते हुए दिनांक 25.03.2026 को पुलिस टीम द्वारा निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई –

01. *कालू पिता तेरिया भाबोर, उम्र 50 वर्ष, जाति भील, निवासी ग्राम अमलिया फलिया, थाना झाबुआ, जिला झाबुआ*

02. *साबर बाई पति कालू भाबोर, उम्र 45 वर्ष, जाति भील, निवासी ग्राम अमलिया फलिया, थाना झाबुआ, जिला झाबुआ*

*🔹पूछताछ एवं जप्ती -*

गिरफ्तारी उपरांत आरोपियों से विधिवत पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने उक्त घटना दिनांक को फरियादिया के साथ धोखाधड़ी करना स्वीकार किया ।

आरोपियों के कब्जे से धोखाधड़ी पूर्वक प्राप्त ₹5,00,000/- (पांच लाख रुपये) नगद राशि विधिवत जप्त की गई है।

*🔹आगे की कार्यवाही -*

दोनों आरोपियों को थाना माधवनगर, उज्जैन लाकर प्रकरण में गहन पूछताछ की जा रही है। प्रकरण से संबंधित अन्य तथ्यों एवं संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में भी जांच जारी है।

आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

*🔹सराहनीय भूमिका*-

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राकेश भारती के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया, जिसमें सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत गौतम, प्रधान आरक्षक आशुतोष नागर, आरक्षक देवराज सिंह, महिला आरक्षक प्रतिभा, महिला आरक्षक फूलनश्री तथा प्रधान आरक्षक अन्नपूर्णा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*🔹जनसामान्य हेतु अपील -*

उज्जैन पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोना, चांदी अथवा अन्य कीमती वस्तुएं अत्यंत सस्ते दामों पर देने का प्रलोभन दिया जाए, तो ऐसे झांसे में न आएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या डायल-100 पर दें।