प्रसिद्ध कथा वाचक सुश्री जया किशोरी ने बाबा श्री महाकाल के दर्शन किए

उज्जैन,प्रसिद्ध कथा वाचक सुश्री जया किशोरी ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन लाभ लिए,
मंदिर प्रशासन की व्यस्था से प्रसन्न होकर कहा दर्शन व्यवस्था बहुत अच्छी है, समस्त भक्तों की मनोकामना पूर्ण हो, विश्व में शान्ति हो, बाबा के दर्शन कर मन में आत्म शान्ति का अनुभव हुआ यहां शान्ति मिलती है, बार बार आना चाहूंगी!
दर्शन उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सुश्री जया किशोरी जी का स्वागत एवं सत्कार किया गया