उज्जैन,शहर के वार्ड क्रमांक 54 स्थित क्षिप्रा विहार कॉलोनी में नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना अंतर्गत राशि लगभग 90 लाख रुपए की लागत से नगर निगम द्वारा विकसित नगर वन नक्षत्र वाटिका शहरवासियों के लिए सुकून, स्वास्थ्य, प्रकृति एवं जंगल की अनुभूति के लिए एक नया क्षेत्र बन गया है जिसका लोकार्पण मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी द्वारा किया गया है!
*उल्लेखनीय है कि पूर्व में यहां पर नर्सरी हुआ करती थी जहां पर लकड़ियों के ढेर को रखा जाता था उक्त क्षेत्र लगभग 01 लाख 05 हजार स्क्वायर फीट लगभग 4.5 बीघा क्षेत्रफल में फैला हुआ है जिसका नगर निगम द्वारा कायाकल्प करते हुए यहां पर नक्षत्र वाटिका नगर वन को विकसित करते हुए मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना मद की 90 लाख की राशि से विकास कार्य किए गए हैं जिसमें लगभग 8 से 10 हजार पौधे लगाए गए हैं, साथ ही एक्यूप्रेशर स्थल, सेल्फी प्वाइंट, गज़ीबो, पाथवे, प्राकृतिक जंगल, बच्चों के खेलने के लिए झूले, जिम उपकरण, आकर्षित लाइटिंग, फाउंटेन, मुख्य द्वार बाउंड्री वॉल पर आकर्षक एवं सुंदर चित्रकारी, जीव जंतु की आकृति, रिचार्ज पीट, कंपोस्ट पीट इत्यादि की सुविधा विकसित कि गई हैं यहां पर राशि एवं ग्रहों के आधार पर नक्षत्र वाटिका में पौधे भी लगाए गए हैं साथ ही लघु वन भी बनाया गया है जिसमें नीम, जामुन, अमरूद, आंवला के पौधे लगाए गए हैं!
*उद्यान का समय सुबह 6:00 से 11:00 एवं शाम 4:00 से 9:00 तक रहेगा एवं रविवार को पूरे दिन आमजन के लिए खुला रहेगा!
