उज्जैन, संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत रविवार को नगर निगम प्रांगण में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल जी की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया*
*कार्यक्रम में सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, नगर भाजपा अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शिवानी कुंवर, कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह, निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कुमट, कर्मचारी संघ के संरक्षक श्री रामचंद्र कोरट, एमआईसी सदस्य एवं पार्षद गण सम्मिलित हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम सामूहिक रूप से वंदे मातरम गान किया गया, इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया*
*इसी के साथ ही शासन के समस्त विभागों से संबंधित योजना के काउंटर का प्रभारी मंत्री एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई गई एवं लाभ वितरण किए गए, संकल्प से समाधान के अंतर्गत उज्जैन जिले में जो आवेदन प्राप्त हुए थे उनका शत प्रतिशत समाधान किया गया लाभ वितरण के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास, लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, संबल योजना, भवन निर्माण अनुमति पत्र वितरण, जिला शहरी विकास अभिकरण, उद्यानिकी विभाग, पशुपालक विभाग इत्यादि महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभ हितग्राहियों को वितरित किए गए*
*नगर पालिक निगम उज्जैन क्षेत्र अंतर्गत इस अभियान को व्यापक सफलता मिली। निगम क्षेत्र में जोन स्तर पर 8 शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें 21 विभागों की 106 योजनाओं के माध्यम से कुल 25,070 आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त होकर 25,064 का निराकरण किया गया, साथ ही प्रधानमंत्री स्व निधि योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को 15,000 25,000 एवं 50,000 राशि के 04 लाख से अधिक राशि के ऋण पत्र एवं 03 महिला समूहों को 05 – 05 लाख रुपए के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए गए*
*इस दौरान एमआईसी सदस्य श्री रजत मेहता, डॉ योगेश्वरी राठौर, पार्षद श्रीमती राखी कड़ेल, श्रीमती बबीता घनश्याम गौड़, अपर आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह, श्री संदीप शिवा, उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल, श्री संजेश गुप्ता, श्री मनोज मौर्य एवं सहायक आयुक्त गण उपस्थित रहें!
