उज्जैन, दिनांक 20/03/2026 को थाना देवासगेट क्षेत्र अंतर्गत एक वृद्ध महिला के साथ कान के टॉप्स ठगने की वारदात घटित हुई थी। उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना देवासगेट पुलिस द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित कर क्षेत्र में सघन सर्चिंग एवं सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया जा रहा था।
इसी दौरान थाना प्रभारी देवासगेट अनिला पराशर द्वारा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के दौरान रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल प्रीति के पास एक संदिग्ध युवक मोबाइल पर बातचीत करते हुए दिखाई दिया।
संदेह के आधार पर उक्त युवक से पूछताछ की गई, जो स्वयं को होटल में काम की तलाश में आना बता रहा था। युवक की भाषा एवं हाव-भाव संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे थाना लाकर विस्तृत पूछताछ की गई।
*🔹आरोपी का विवरण*-
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम –
*मोहम्मद हसनैन पिता मोहम्मद हुसैन, उम्र 18 वर्ष, निवासी छोटी कल्याणी, अमर सिनेमा रोड, मुजफ्फरपुर (बिहार)* बताया।
*🔹पूछताछ में खुलासा*-
सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अहमदाबाद (गुजरात) में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया गया। आरोपी ने बताया कि वह अहमदाबाद में इजहार सैय्यद की सोडा शॉप पर कार्यरत था, जहां से उसने मालिक की एक्टिवा स्कूटी एवं आईफोन चोरी कर फरार हो गया था।
आरोपी द्वारा चोरी की गई एक्टिवा अहमदाबाद रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी होना बताया गया।
*🔹अन्य थाना से समन्वय*-
उक्त जानकारी पर थाना प्रभारी द्वारा अहमदाबाद पुलिस से संपर्क स्थापित किया गया, जिस पर ज्ञात हुआ कि आरोपी मोहम्मद हसनैन के विरुद्ध संबंधित थाना में चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध है।
आरोपी के उज्जैन में पकड़े जाने की सूचना संबंधित थाना, अहमदाबाद पुलिस को दी गई है। अहमदाबाद पुलिस द्वारा आरोपी को अभिरक्षा में लेने हेतु उज्जैन आगमन किया जा रहा है।
*🔹आगे की कार्यवाही*-
आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है। साथ ही वृद्ध महिला से ठगी की घटना में उसकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
*🔹पुलिस टीम*-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी देवासगेट अनिला पराशर एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
*🔹उज्जैन पुलिस द्वारा आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति/गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे अपराधों की रोकथाम की जा सके।