प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम भाजपा कार्यालय में प्रभारी मंत्री सहित जनप्रतिनिधियों ने एलईडी के माध्यम से सुना

उज्जैन, भारतीय जनता पार्टी कार्यालय लोकशक्ति भवन पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल सहित जनप्रतिनिधियों ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात’ के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विचारों को सुना। प्रधानमंत्री जी की ‘मन की बात’ सुनते हुए,नए भारत के निर्माण का संकल्प और भी दृढ़ हुआ। भाजपा कार्यालय में प्रभारी मंत्री ने मोदी जी के विचारों को प्रसारण के माध्यम से सुनने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संवाद कार्यक्रम के माध्यम से हम सबको उनके दूरदर्शी नवाचार विचारों से प्रेरणा मिली है उन्होंने कहा कि देश के प्रति उनकी दूरदर्शी सोच, आमजन से उनका सीधा जुड़ाव और “मन की बात” न केवल एक संवाद है बल्कि,यह देशवाशियों को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है! भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री जी ने वर्तमान में पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बारे में देशवासियों को आगाह करते हुए एकजुट होकर इस चुनौती से बाहर निकलने तथा अफवाहों के बहकावे में न आने की अपील की।योग के बढ़ते वैश्विक प्रभाव पर प्रकाश डालते प्रधानमंत्री जी ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए छोटे-छोटे बदलाव, जैसे तेल की खपत कम करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने जल संकट से निपटने के लिए देशभर में सामुदायिक प्रयासों की सराहना करते हुए ‘अमृत सरोवर’ अभियान के तहत हजारों जल स्रोतों के निर्माण को महत्त्वपूर्ण पहल बताया।प्रधानमंत्री जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशभर के नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। यह राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक गौरव और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करता है। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव, ओम जैन, आनन्दसिंह खींची, मुकेश यादव, दिनेश जाटवा, कल्याण शिवहरे, अनिल शिंदे, प्रकाश यादव सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।