उज्जैन, उज्जैन जिले में गंभीर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना झारडा पुलिस द्वारा नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए 02 बाल अपचारी एवं 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
🔹*घटना का संक्षिप्त विवरण*–
दिनांक 28.03.2026 को ग्राम बोरखेड़ी निवासी फरियादिया द्वारा अपने परिजनों के साथ थाना झारडा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि तीन दिन पूर्व स्कूल के लंच ब्रेक के दौरान सहपाठी मनोहर उर्फ बंटी एवं उसके रिश्तेदार सुमित द्वारा अनैतिक कृत्य किया गया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना झारडा में अपराध क्रमांक 55/2026 धारा 64(1), 64(2)(m), 65(1), 75(1), 127(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 5(g), 5(m), 6 पॉक्सो एक्ट तथा 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹 *पुलिस कार्यवाही*
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारीगण के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।विवेचना के दौरान पीड़िता का मेडिकल परीक्षण सीएचसी झारडा में कराया गया। तत्पश्चात आरोपियों की सतत तलाश की गई। मुखबिर की सूचना पर दिनांक 28.03.2026 को दोनों विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया। दिनांक 29.03.2026 को शेष आरोपी भंवरसिंह, राहुल एवं नाथुलाल को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया है। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
🔹*सराहनीय कार्य*–
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी श्री जेंडेन लिंगजर्पा, थाना प्रभारी श्री आनंद भाबोर, उप निरीक्षक दिग्विजय सिंह आंजना, प्रधान आरक्षक देवकुंवर, आरक्षक सुनील जामलिया, कन्हैया, उत्तम रावत, जयपाल विश्वकर्मा एवं शुभकरण भदोरिया की सराहनीय भूमिका रही।