उज्जैन, मा.निगम का स्थगित सम्मेलन सोमवार को निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव की अध्यक्षता, महापौर श्री मुकेश टटवाल एवं निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा सहित पार्षदगण एवं अधिकारीगण की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
सोमवार को आयोजित स्थगित निगम सम्मेलन का आरंभ महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा एमआईसी द्वारा अनुशंसित बजट भाषण देते हुए कहा कि माननीय सभापति जी भगवान बाबा महाकाल को साक्षी मान कर मै उज्जैन की धर्मप्राण जनता के प्रतिनिधि के रूप में अपने सेवाकाल का यह चौथा बजट सदन के समक्ष प्रस्तुत कर रहा हु।
आयुक्त नगर पालिक निगम उज्जैन द्वारा वित्तिय वर्ष 2026-27 का प्रस्तावित बजट अंतर्गत कुल प्रस्तावित आय राशि रूपयें पांच हजार तिहोत्तर करोड़ चौबीस लाख अठावन हजार रूपयें एवं प्रस्तावित व्यय राशि पांच हजार तिहोत्तर करोड़ तीन लाख अठावन हजार रूपयें सहित कुल 21 लाख रूपयें की बचत का बजट मेयर इन काउंसिल के समक्ष प्रस्तावित हुआ था। बजट बैठक में विस्तृत चर्चा उपरांत आय-व्यय में कमी वृद्धित कर उज्जैन शहर की जनता की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए नवीन आवश्यक निर्माण कार्यों को जोड़ते हुए कुल आय राशि रूपयें चार हजार पॉच सौ बानवे करोड़ अठारह लाख तीन हजार रूपयें एवं कुल व्यय चार हजार पॉच सौ इक्यानवे करोड़ पिन्च्यानवे लाख त्रेपन हजार रूपयें सहित 22.50 लाख रूपयें की बचत की अनुशंसा की गई है।
म.प्र. यशस्वी मुख्यमंत्री एवं विकास पुरूष आदरणीय डॉ. मोहन यादव जी के कुशल मार्ग दर्शन में ट्रिपल इंजन की इस सरकार के नेतृत्व में शहर में इन दिनों चहुओंर विकास की गंगा प्रवाहित हो रही है। ‘‘ न भूतों न भविष्यतिं ’’ इस ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए उज्जैन में जो अभी तक विकास कार्य चल रहे है, वे स्वयं इस बात को प्रमाणित कर रहे है। आगामी सिंहस्थ महापर्व पर उज्जैन आने वाले करोड़ों श्रद्धालु भक्तों को सभी मूलभूत सुविधाएं सुचारू रूप से सुलभ करवाने हेतु हम सभी कृत संकल्पित भाव से जुटे हुए है। एक और जहॉ सिंहस्थ क्षेत्र में सर्वागीण विकास हो रहे है वहीं दूसरी ओर नगरवासियों को मूलभूत सुविधाए उपलब्ध करवानें हेतु भी भागीरथी प्रयास किये जा रहे है।
वित्तीय वर्षं 2025-26 में कार्तिक मेंले हेतु निर्धारित लक्ष्य रूपयें एक करोड़ पचास लाख के विरूद्ध दो करोड़ छब्बीस लाख इकतालीस हजार की आय प्राप्त हुई जो कि छियोंत्तर लाख इक्तालीस हजार रूपयें अधिक है, एवं विविध मदों अतर्गत दिनांक 28/02/2026 तक कुल इक्कीस करोड़ बीस लाख रूपयें की आय निगम को प्राप्त हुई है।
उज्जैन शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण अंतर्गत वर्ष 2024 के परिणामों में उज्जैन शहर को सुपर स्वच्छ लीग में शामिल करते हुए सुपर स्वच्छ सिटी ( 3 से 10 लाख जनसंख्या श्रेणी), जीएफसी स्टार रेटिंग में 3 स्टार एवं ओडीएफ में वाटर प्लस शहर का दर्जा प्राप्त हुआ, महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्वारा भी उज्जैन के स्वच्छता की प्रशंसा अपने भाषण में की है। मै उज्जैन को यह सम्मान दिलवानें के लिये हमारे सफाई मित्र अधिकारी-कर्मचारियों का आभार व्यक्त करता हॅू।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजनांतर्गत इस बोर्ड में अभी तक के कार्यकाल में 234 जोड़ो के विवाह एवं 117 जोेड़ो के निकाह हुए है साथ ही मुख्यमंत्री जनकल्याण योजनांतर्गत सामान्य मृत्यु के 553 प्रकरण एवं दुर्घटना मृत्यु के 42 प्रकरण इस प्रकार कुल 595 आश्रितों को सहायता राशि प्रदान की गई।
मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता, सामाजिक सुरक्षा निःशक्त पेंशन मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन , इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन मानसिक विकलांग/बहुविकलांग सहायता मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन, सामाजिक परित्यक्ता पेंशन के अभी तक 23,649 हितग्राही पेंशन का लाभ प्राप्त कर रहे है उपरोक्त में से इस बोर्ड के अभी तक के कार्यकाल तक वर्ष 2022 में 537 प्रकरण स्वीकृत हुए है। साथ ही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत वर्ष 2022 से 2025 तक 482 पात्र व्यक्तियों ने इस योजना का लाभ प्राप्त किया है।
कायाकल्प योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में राशि रूपयें तीन करोड़ नब्बे लाख रूपयें की लागत से विभिन्न स्थानों पर 12 सड़को का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा रहा है इसी प्रकार मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास कार्य योजना अंतर्गत राशि रूपयें छः करोड़ उनतीस लाख की लागत से विभिन्न स्थानों पर 31 सीसी एवं फुटपाथ निर्माण कार्य किया गया है, एन. केप. योजनांतर्गत राशि रूपयें एक करोड़ पचास लाख की लागत से विभिन्न स्थानों पर पेवर ब्लॉक फुटपाथ निर्माण कार्य किये गये है।
वर्तमान में सिंहस्थ कार्य अंतर्गत शहर में विभिन्न कार्य प्रचलित है जिसमें कोयला फाटक से गोपाल मंदिर छत्री चौक, वी.डी मार्केट क्लाथ मार्केट तेलीवाड़ा, ढाबा रोड़ होते हुए छोटी पुलिया तक, गाड़ी अड्डा से चौराहे से वी.डी. मार्केट, के.डी. गेट जुना सोमवारियां होते हुए बड़ी पुलिया तक, ढाचाभवन से एम.आर. 5 तक, गाड़ी अड्डा चौराहे से ढाचा भवन होते हुए रणकेश्वर महादेव मंदिर तक, शांति नगर गेल इण्डिया से नीलगंगा चौराहा तक, टैगोर चौराहे से दो तालाब तक, नानाखेड़ा से शांति पैलेस चौराहा तक एम.आर. 2 मार्ग, राजस्व कॉलोनी मुख्य मार्ग, हामुखेड़ी बिजासन माता मंदिर से देवास रोड़ मार्ग तक मार्ग चौड़ीकरण करण के कार्य प्रगतिरत है तथा छत्रीचौक गोपाल मंदिर रीगल टाकीज की भूमि पर पार्किंग एवं काम्पलैक्स निर्माण, कपिला गौशाला का विकास कार्य, सांदिपनी चौराहा से उद्यन मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण तथा सेन्ट्रल लाईन डिवाईडर निर्माण कार्य तथा लीगेसी वेस्ट उपचार का कार्य प्रगतिरत है।
सिंहस्थ जलआवर्धन योजना के तहत हरियाखेड़ी परियोजना अंतर्गत ट्रीटमेंट प्लांट एवं अन्य कार्यों हेतु राशि रूपयें 821 करोड़ का कार्यादेश जारी कर भूमिपूजन माननीय मुख्यमंत्री जी के करकमलों से सम्पन्न हुआ।
नगर निगम के कार्यों की सुचारिता परस्पर बेहतर समन्वय के उद्देश्य से आधुनिक तकनीक के लगभग 195 वायरलेस सेट्स का प्रयोग किया जा रहा है। सीएसआर/विधायक/सांसद निधि के तहत इस वर्ष 27 कचरा संग्रहण वाहन निगम को प्राप्त हुए है तथा निगम द्वारा स्वयं भी 18 नये कचरा वाहन क्रय किये गये इस प्रकार डोर टु डोर कचरा कलेक्शन हेतु वर्तमान में कुल 105 वाहन कार्यरत है।
निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव द्वारा सदन को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि आज बजट को लेकर निगम के सदन में पक्ष एवं विपक्ष की सार्थक चर्चा हुई है जिसमें अनेक निर्माण कार्य एवं पार्षद अनुशंसा के कार्यो के पुरक प्रस्ताव, मुर्ति लगाने के पुरक प्रस्ताव सहित लगभग 30 से अधिक पुरक प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं जिनको परीक्षण उपरांत स्वीकृति किया जाकर बजट में सम्मिलित किया जाएगा। आपने कहा कि आज बजट पर सार्थक एवं विस्तृत चर्चा के साथ बजट प्रावधान में 200 करोड़ का प्रावधान पीएमव्हाय मल्टी के लिए पारित किया गया है इसके साथ ही चौराहा सौन्दर्यीकरण, उद्यान सौन्दर्यीकरण सहित अनेक प्रस्तावों को पारित किया गया है इस बजट के पारित होने के बाद शहरवासियों को अनेको अनेक सौगात प्राप्त होगी तथा नगर विकास के कार्यो में मिल का पत्थर साबित होगा।
सदन के अंत में शोक प्रस्ताव का वाचन किया जाकर 2 मिनिट का मौन रखा जाकर दिवगंतों को श्रृद्धांजली अर्पित कर माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा सदन के सदस्यों का सदन की कार्यवाही में सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
बजट चर्चा में नेताप्रतिपक्ष श्री रविराय, एमआईसी सदस्य श्री अनिल गुप्ता, श्री शिवेन्द्र तिवारी, श्री रजत मेहता, श्री प्रकाश शर्मा, डॉ. योगेश्वरी राठौर, झोन अध्यक्ष श्री विजय सिंह कुशवाह, पार्षद श्री पंकज चौधरी, श्रीमती नीलम राजा कालरा, श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी, श्री अर्पित दुबे, श्री छोटेलाल मण्डलोई, श्रीमती प्रेमलता रामी, श्रीमती पुनम मोहित जायसवाल, श्री इमरान खान, श्रीमती सपना सांखला, श्री राजेन्द्र कुंवाल सहित अन्य पार्षदगणों ने भाग लिया गया।
