भारत माता मंदिर से अहिल्याबाई चौराहे तक मार्ग चौड़ीकरण कार्यवाही अन्तर्गत भवनों को निगम ने तोड़ा

उज्जैन,भारत माता पार्किंग स्थल से अहिल्याबाई चौराहे तक 15 मीटर चौड़ीकरण के अंतर्गत मार्ग में आ रहे भवनों को नगर निगम द्वारा जेसीबी एवं पोकलेन के माध्यम से हटाया गया उल्लेखनीय की स्मार्ट सिटी के द्वारा अहिल्याबाई चौराहा जो कि बेगम बाग मार्ग से भारत माता पार्किंग स्थल तक 15 मीटर की चौड़ाई के साथ उक्त मार्ग का निर्माण किया जाएगा मार्ग में 14 भवनों में 12 भवनों की आपसी सहमति के पश्चात आज नगर पालिक निगम, स्मार्ट सिटी पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम द्वारा हटाया गया।
निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा उक्त कार्यवाही का अवलोकन किया गया इस अवसर पर अपर आयुक्त स्मार्ट सिटी सीईओ श्री संदीप शिवा, अधीक्षण यंत्री श्री संतोष गुप्ता तहसीलदार शेफाली जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देशमुख एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारी के साथ पुलिस बल, निगम की रिमूवल गैंग मौजूद रही।