बोरिंग केबल चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, अधजली केबल बरामद

उज्जैन, दिनांक 30.03.2026 को फरियादी रामसिंह जादौन निवासी ग्राम किठोदाराव थाना नानाखेड़ा जिला उज्जैन द्वारा थाना उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके ग्राम किठोदाराव स्थित बोरिंग से अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 29.03.2026 की रात्रि करीब 01:00 बजे से 01:30 बजे के बीच मोटर की केबल काटकर चोरी कर ली गई है। जिसकी कीमत करीब ₹15,000/- बताई गई।

उक्त रिपोर्ट पर थाना नानाखेड़ा में अपराध क्रमांक 118/26 धारा 303(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*🔹पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही*-

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना नानाखेड़ा पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल ग्राम किठोदाराव पहुंचकर जांच प्रारंभ की गई।

दौरान विवेचना विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी चोरी की केबल को जलाकर उसमें से कॉपर निकालकर बेचने की फिराक में कमल सिंह के खेत में बनी टापरी के पास खड़े हैं।

सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा पंचान की उपस्थिति में तत्काल दबिश दी गई। मौके पर दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

*🔹गिरफ्तार आरोपी*-

01. दूला उर्फ दुला सूर्यवंशी, पिता थावरजी सूर्यवंशी, उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम पीर काचरिया थाना झारड़ा जिला उज्जैन

02. रामचन्द्र उर्फ राचन्दर सूर्यवंशी, पिता थावरजी सूर्यवंशी, उम्र 42 वर्षनिवासी ग्राम पीर काचरिया थाना झारड़ा जिला उज्जैन (वर्तमान में किठोदाराव स्थित टापरी में निवासरत)

*🔹पूछताछ एवं बरामदगी*-

आरोपियों से पृथक-पृथक पूछताछ करने पर उनके द्वारा चोरी की घटना करना स्वीकार किया गया।
आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर उनके संयुक्त कब्जे से फरियादी की चोरी की गई अधजली केबल बरामद की गई, जिसे विधिवत जप्त किया गया है।

*🔹 गिरफ्तारी कार्यवाही*-

आरोपियों को विधिवत गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए पंचों के समक्ष गिरफ्तार किया गया।
उपरांत आरोपियों को थाना लाकर हवालात में निरुद्ध किया गया तथा जप्तशुदा माल को मालखाने में जमा कराया गया।

*🔹निष्कर्ष*-

उज्जैन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई संपत्ति बरामद की गई है। क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्यवाही जारी!