उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने लगभग 15 करोड़ 06 लाख की राशि से उज्जैन तारामंडल परिसर में नवनिर्मित उज्जैन विज्ञान केंद्र का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रधान ने विज्ञान केंद्र का अवलोकन कर भारतीय प्राचीन विज्ञान, आधुनिक विज्ञान और भारत के स्पेस प्रोग्राम संबंधित प्रदर्शनी भी देखी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विज्ञान केंद्र में विक्रम लैंडर का डेमो देख प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि बच्चों को विज्ञान से जोड़ने में विज्ञान केंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
नवनिर्मित विज्ञान केंद्र में भारतीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी विरासत का वर्णन किया गया है। नवनिर्मित विज्ञान केंद्र में बच्चों को विज्ञान का ज्ञान रोचक तरीके से प्रदान करने के लिए मनोरजंन विज्ञान गैलरी और विज्ञान उद्यान का भी निर्माण किया गया है।
