उज्जैन, नशा मुक्त समाज के संकल्प की दिशा में उज्जैन पुलिस ने एक अत्यंत प्रभावशाली कार्रवाई करते हुए घातक MDMA (सिंथेटिक ड्रग्स) बनाने के प्रयास को विफल कर दिया है। थाना चिमनगंज पुलिस ने भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बनाने वाले केमिकल पाउडर और नकदी जब्त कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुँचाया है।
*🔹घटना का विवरण:*
दिनांक 03.04.2026 को मुखबिर के माध्यम से सटीक सूचना प्राप्त हुई कि आगर रोड स्थित ‘कृष्णा मोटर्स’ गैरेज में नशीले पदार्थ MDMA के निर्माण हेतु भारी मात्रा में अवैध केमिकल छुपा कर रखा गया है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर दबिश दी, जहाँ से पुलिस ने न केवल प्रतिबंधित केमिकल बरामद किया, बल्कि ड्रग सिंडिकेट की कड़ियों को भी उजागर किया।
*🔹मुख्य घटनाक्रम:*
• सटीक सूचना एवं दबिश: पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर मुख्य आरोपी अर्पित उर्फ सौरभ गुप्ता को गिरफ्त में लिया।
• नेटवर्क का खुलासा: पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने गुजरात की केमिकल कंपनियों से फर्जीवाड़े के जरिए ‘ब्रोमोपोल’ एवं ‘2-ब्रोमो-4-मिथाइल प्रोपियोफिनोन’ जैसे घातक सब्सटेंस मंगाए थे।
• आपराधिक कड़ियाँ: आरोपी ने अपने साथियों ओमप्रकाश, हरिओम और अन्य के साथ मिलकर इस सामग्री को ड्रग्स बनाने और ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बनाई थी।
*🔹जब्त की गई सामग्री (रिकवरी)*
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में निम्नलिखित सामग्री एवं राशि बरामद की गई:
1.केमिकल: 75 किलो ब्रोमोपोल क्रिस्टल पाउडर (कीमत लगभग ₹48,000/-)।
2.नकदी: अवैध रसायनों की बिक्री से प्राप्त ₹8,50,000/- नकद।
3.दस्तावेज: खरीद-फरोख्त से संबंधित 03 फर्जी बिल।
4.वाहन: परिवहन में प्रयुक्त बलेनो कार।
*🔹गिरफ्तार आरोपियों का विवरण*
1.अर्पित उर्फ सौरभ गुप्ता (33 वर्ष), निवासी: तिरुपति धाम एक्सेंशन, उज्जैन।
2.रंजीत पिता करन सिंह (33 वर्ष), निवासी: गरोठ, जिला मंदसौर।
3.ओमप्रकाश पिता घनश्याम शर्मा (26 वर्ष), निवासी: बड़ौद, जिला आगर मालवा।
इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को सफल बनाने में थाना चिमनगंज मंडी, साइबर सेल एवं क्राइम ब्रांच उज्जैन की संयुक्त टीम की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। पुलिस की इस तत्परता ने शहर में फैलने वाले नशे के जाल को समय रहते ध्वस्त कर दिया है।
*🔹उज्जैन पुलिस की अपील:*
उज्जैन पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे नशा मुक्त समाज बनाने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।
