उज्जैन,जिला उज्जैन में मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु उज्जैन पुलिस द्वारा दिनांक 01.04.2026 से 10.04.2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खाचरौद श्रीमती आकांक्षा बेछोटे के मार्गदर्शन में थाना भाटपचलाना पुलिस द्वारा लगातार अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 03.04.2026 को थाना भाटपचलाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध व्यक्ति मोटर सायकल पर अवैध मादक पदार्थ (गांजा) लेकर ग्राम खरसोदकला क्षेत्र में झाबरी रोड पुलिया के पास खड़ा है तथा तस्करी के उद्देश्य से कहीं जाने की फिराक में है।
सूचना की तस्दीक एवं त्वरित कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी भाटपचलाना सतेन्द्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार एक व्यक्ति मोटर सायकल के साथ संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला, जिसके मोटर सायकल के हैंडल पर एक झोला टंगा हुआ था।
संदिग्ध व्यक्ति को रोककर नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम *महेश पिता अमर सिंह भीलवाड़ा, उम्र 37 वर्ष, निवासी मण्डी गेट के पास, खरसोदकला* होना बताया। उसके कब्जे से मिले झोले की तलाशी लेने पर उसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया।
आरोपी के कब्जे से कुल *01 किलो 840 ग्राम गांजा* एवं घटना में प्रयुक्त एच.एफ. डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक MP 13 ZQ 0955 जप्त की गई। आरोपी को मौके पर विधिवत गिरफ्तार किया गया।
*🔹जप्त मश्रुका :-*
▪️अवैध मादक पदार्थ गांजा – 01 किलो 840 ग्राम ,कीमत लगभग – 18,000/- रुपये
▪️मोटर सायकल (HF Deluxe)
कीमत लगभग – 50,000/- रुपये
*कुल जप्ती मूल्य – 68,000/- रुपये*
*🔹अपराध पंजीबद्ध :-*
आरोपी के विरुद्ध थाना भाटपचलाना पर अपराध क्रमांक 129/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
*🔹 विवेचना :-*
आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत एवं सप्लाई चैन के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश एवं नेटवर्क के खुलासे हेतु पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है।
*🔹 सराहनीय भूमिका :-*
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में टीम के सदस्यों – सउनि शैतान सिंह डिण्डोर, प्रआर 773 पुष्पराज सिंह, प्रआर 1683 शैलेन्द्र सिंह, प्रआर 627 अमर सिंह, आर 1835 राजेश सोयल, आर 736 मुकेश नागर, आर 1344 उदय सिंह, म.आर. 1376 सीमा सिंघाड़ एवं सैनिक कृष्णा धाकड़ की विशेष सराहनीय भूमिका रही।
*🔹 उज्जैन पुलिस का आमजन से निवेदन :*-
मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें एवं किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।