उज्जैन,दिनांक 02.04.2026 को थाना माधवनगर पुलिस द्वारा द्वारा पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देश एवं उप पुलिस अधीक्षक (क्राइम) योगेश सिंह तोमर के जाँच प्रतिवेदन के आधार पर ऑपरेशन मेट्रिक्स (Mule Account Tracking) के तहत प्राप्त जानकारी पर कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीबद्ध किया गया।
जाँच में भारतीय स्टेट बैंक, SME ब्रांच फ्रीगंज उज्जैन के खाता क्रमांक 43426944775, जो महाकाल इवेंट मैनेजमेंट एंड वीडियो फोटोग्राफी के नाम से संचालित था, को म्यूल अकाउंट (Mule Account) पाया गया एवं बैंक द्वारा खाते को फ्रीज किया गया।
*🔹जाँच के मुख्य तथ्य:*-
▪️खाता संचालक: *छायेश पिता सुरेश सेन, उम्र 35 वर्ष, निवासी ए-28/27 महानंदा नगर उज्जैन*
▪️अवधि 01.01.2025 से 31.12.2025 के बीच खाते में कुल ₹67,64,700/- जमा हुए।
▪️जिसमें से ₹55,82,878/- राशि आहरित की गई।
▪️बैंक रिकॉर्ड के अनुसार खाते में संदिग्ध ट्रांजेक्शन एवं सीमित क्रेडिट-डेबिट एंट्री पाई गई।
▪️आरोपी ने अपने खाते की चेकबुक व एटीएम कार्ड अन्य व्यक्तियों (दानु उर्फ अरमान एवं राहुल कुमार मालवीय) को सौंप दिए।
▪️उक्त व्यक्तियों द्वारा *खाते का उपयोग ऑनलाइन गेमिंग/सायबर ठगी (सेवन लॉटरी आदि) के माध्यम से अवैध धन के ट्रांसफर व आहरण में किया गया।*
▪️इस प्रक्रिया में वास्तविक अपराधियों की पहचान छुपाकर पीड़ितों को आर्थिक हानि पहुंचाई गई।
जाँच में प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी एवं साइबर अपराध के पर्याप्त तथ्य पाए जाने पर *आरोपी छायेश सेन एवं अन्य सहयोगियों के विरुद्ध धारा 318(4) बीएनएस एवं 66-डी आईटी एक्ट* के तहत थाना माधवनगर उज्जैन में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।
*🔹पुलिस कार्यवाही व आरोपी गिरफ्तारी*-
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक राकेश भारती द्वारा विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपी की लगातार तलाश की गई एवं संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।
पुलिस टीम के सतत एवं समन्वित प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 05.04.2026 को आरोपी *छायेश पिता सुरेश सेन, उम्र 35 वर्ष, निवासी ए-28/27 महानंदा नगर, उज्जैन* को विधिवत गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया । न्यायालय से 02 दिवस पुलिस रिमांड प्राप्त की गई है,आरोपी से प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों, साइबर ठगी नेटवर्क एवं अवैध लेन-देन के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी। प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
*🔹पुलिस की अपील :-*
उज्जैन पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, चेकबुक अथवा ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें। म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराना भी साइबर अपराध में सहभागिता है, जो दंडनीय है।