होमगार्ड के जवानों ने गुरु नानक घाट पर 03 लोगों को डूबने से बचाया

उज्जैन, गुजरात से आए श्रद्धालु श्री जतिन उम्र 22 वर्ष जो गुरु नानक घाट में स्नान के दौरान गहराई का अंदाजा न होने कारण डूबने लगे। इन्हें
डूबता देख उसके दो साथी श्री भंवर सिंह उम्र 23 वर्ष एवं श्री ऋषि उम्र 26 वर्ष उसे बचाने गए। किन्तु वह भी डूबने लगे।
गुरु नानक घाट पर तैनात होमगार्ड एवं एसडीआरएफ के सैनिकों द्वारा तत्काल बिना समय गवाएं यूनिफॉर्म पहने हुए ही नदी में छलांग लगा दी और तीनों को सुरक्षित नदी के गहरे पानी से बाहर निकाल लिया। तीनों सुरक्षित है। जीवन बचाने पर श्रद्धालुओं ने जवानों की प्रशंसा की, उनको धन्यवाद दिया।
उक्त रेस्क्यू ऑपरेशन में होमगार्ड एवं एसडीआरएफ के सैनिक श्री माखन परमार,श्री शुभम शर्मा,श्री सनी परमार,श्री राहुल मंगलेश्वरी और श्री राहुल परिहार की मुख्य भूमिका रही।