साप्ताहिक हॉट बाजार के बन्द होने से प्रभावित दुकानदारों ने नगर निगम अधिकारियों से लगाई गुहार, अन्य स्थान उपलब्ध कराया जाए

उज्जैन, उज्जैन शहर में लगभग विगत 15वर्षो से महाकाल ब्रिज के नीचे सप्ताह में एक दिन प्रत्येक गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार को नगर निगम के आदेश से बंद करने के कारण सब्जी, फल, कपड़े ,मसाला, कटलरी, जनरल घरेलु आइटम, फुल- माला, अगरबत्ती, किराना आदि की दुकानें, स्टॉल व हाथ ठेला गाड़ी आदि लगाकर अपना जीवन यापन करने वाले दुकानदारों के लिए आर्थिक संकट खड़ा हो गया है! शासन द्वारा निर्माण कार्य के चलते आगामी आदेश तक दुकाने नहीं लगाने देने का निर्णय लिया गया है, निगम परिसर में उपस्थित होकर प्रशासन के अधिकारियों से निवेदन किया की हम विकास के साथ हैं आने वाले सिंहस्थ महा पर्व के अंतर्गत नगर में किए जा रहे चौड़ीकरण एवम् विकास कार्यों का हम श्रमजीवी व्यापारी वर्ग के सभी जन समर्थन में है, लेकिन हमारा शासन प्रशासन से अनुरोध है की हाट बाजार के लिए अस्थाई वैकल्पिक व्यवस्था अन्य स्थान पर कर दी जाए जिससे रोज़ी रोटी का संकट उत्पन्न न हो!
बच्चों की पढ़ाई, लोन की क़िस्त, महंगाई आदि से परेशान है उपर से व्यवसाय बन्द होने से आर्थिक संकट की स्थिति निर्मित होने लगी है!

आज हम सभी हाटबाजार के विक्रेतागण ने सामूहिक रूप से नगर निगम परिसर में उपस्थित होकर निगम प्रशासन को हमारी मांगो से अवगत कराया जिसके फलस्वरूप हमे अधिकारियों द्वारा आगामी दो दिनों का आश्वाशन दिया गया है की आप के साप्ताहिक हॉट बाजार की अन्य स्थान पर विकल्पिक व्यवस्था कर दी जाएगी!
हाट बाजार विक्रेता संघ के श्री कमलकांत राजोरिया ने साक्षात्कार में बताया की 2दिनों में यदि निराकरण नहीं होता है तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा!
हमारी मांग है कि व्यापार व्यवसाय हेतु, वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत कवेलु कारखाना या होटल इंपीरियल के पास पार्किंग की भूमि पर सप्ताह में एक दिन हाट बाजार लगाने की अनुमति प्रदान की जाए!