अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन,पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार वर्तमान में दिनांक 01.04.2026 से 10.04.2026 तक अवैध मादक पदार्थ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अभिषेक रंजन एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री आकांक्षा बिछोटे के मार्गदर्शन में थाना खाचरोद पुलिस टीम ने एक आरोपी से अवैध मादक पदार्थ गांजा 574 ग्राम किमती 6000 रुपये का जप्त किया गया है।
दिनांक 06.04.25 को मुखबिर सूचना पर से आरोपी अकबर को मादक पदार्थ की तस्करी करते हिरासत में लिया गया,आरोपी से उक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा लाने ले जाने के सबंध में पुछताछ करते अंकुश पिता शशि निवासी नरसिंग मंदिर के पास खाचरोद से लाना बताया गया है, जिस पर से अंकुश पिता शशि को सह आरोपी बनाया जाकर दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 8/20,29 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी अकबर पिता उमर निवासी उम्र 38 वर्ष पुराने थाने के पास खाचरोद आरोपी विरुद्ध पूर्व में अपराध, मारपीट करने संबंधी प्रकरण पंजीबध्द है।

▪️ *प्रकरण मे गिरफ्तार आरोपी*–
1. अकबर पिता उमर उम्र 38 वर्ष निवासी पुराने थाने के पास खाचरोद।
2.फरार आरोपी – अंकुश पिता शशि निवासी नरसिंग मंदिर के पास खाचरोद की तलाश निरंतर जारी है।

▪️*प्रकरण मे जप्तशुदा मश्रुका एवं सामग्री* –
अवैध मादक पदार्थ गांजा 574 ग्राम किमती 6000 का जप्त किया गया।

▪️*पुलिस टीम*–
थाना प्रभारी खाचरोद धन सिंह नलवाया, उनि ईश्वर जोशी, प्रधान आरक्षक यशपाल सिंह सिसोदिया प्रधान आरक्षक महेंद्र राड़ोदिया प्रधान आरक्षक जितेन्द्र दिवाकर, आरक्षक मुकेश गोयल आरक्षक रणवीर सिंह आरक्षक जितेन्द्रसिंह सेंगर, हेमेंद्र सिंह की मुख्य भूमिका रहीं।