शुक्रवार को संपूर्ण शहर में नहीं होगा जलप्रदाय

उज्जैन,लो.स्वा.यां.संधारण खंड उज्जैन नगर पालिक निगम
दिनांक 09/04/2026 वार गुरुवार को गंभीर नदी से आ रही मुख्य राइजिंग मेन (गऊघाट हेतु) में पी डब्लू डी रोड चौड़ीकरण व नर्मदा की लाइन जोड़ने के कार्य किया जाना है इस कार्य को दूसरे चरण के सुधार कार्य करने हेतु शट डाउन लिया जा रहा है जिसके चलते दिनांक 10/04/2026 वार शुक्रवार को संपूर्ण शहर में जलप्रदाय नहीं होगा।शहरवासियों को हुई असुविधा के लिए खेद है!
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी संधारण खंड उज्जैन
नगर पालिक निगम उज्जैन