उज्जैन,पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पंवासा पुलिस को दिनांक 08.04.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला एवं एक पुरुष नारंगी रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से गरोठ ब्रिज के नीचे से गरोठ बायपास की ओर अवैध मादक पदार्थ एमडी (MDMA) ड्रग्स लेकर जाने वाले हैं, जो उक्त पदार्थ को बेचने की फिराक में हैं।
उक्त सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी पंवासा उप निरीक्षक गमर सिंह मंडलोई द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना पावसा पुलिस व क्राइम टीम उज्जैन द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई।
*🔹कार्यवाही का विवरण :*-
दबिश के दौरान मौके पर एक महिला एवं एक पुरुष संदिग्ध अवस्था में पाए गए, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। जिन्हें पुलिस बल द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम-
01. जावेद उर्फ खन्ना पिता एजाज अली, निवासी पीड़ावा, जिला झालावाड़ (राजस्थान)
02. अलीशा उर्फ शमीम खान पति फिरोज खान, निवासी नानाखेड़ा, उज्जैन
आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से *कुल 55 ग्राम एमडीएमए (MDMA) ड्रग्स* बरामद किया गया, जिसे विधिवत जप्त किया गया।
*🔹पूछताछ में खुलासा :*-
आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि उक्त मादक पदार्थ उन्होंने निम्न व्यक्तियों से बिक्री हेतु खरीदा था –
01. ऋतिक पिता युवराज सौदे, उम्र 25 वर्ष, निवासी A-ब्लॉक पंवासा, उज्जैन
02. आदर्श पिता रविन्द्र सिंह भदौरिया, उम्र 30 वर्ष, निवासी 100 गांधी नगर, आगर रोड, उज्जैन
प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।
*🔹जप्त सामग्री :*-
▪️55 ग्राम एमडीएमए (MDMA) ड्रग्स (अनुमानित कीमत 2.5 लाख रुपए )
▪️एक नारंगी रंग की पल्सर मोटरसाइकिल कीमती 1 लाख रुपए
*🔹कानूनी कार्यवाही :*-
उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों से मादक पदार्थ के स्रोत एवं नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
🔹पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका :
थाना प्रभारी उनि गमर सिंह मण्डलोई , उनि नितेश मिठौरा, सउनि संतोष राव, प्र.आर. अब्दुल रहीम, आर. बृजेंद्र भारती , आर अमर , आर पंकज पाटीदार!