पुराने विवाद में चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को 72 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार

उज्जैन,दिनांक 05.04.2026 को फरियादी योगेश गुर्जर निवासी कस्तूरी बाग कॉलोनी, उज्जैन ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह उद्योगपुरी ढांचा भवन स्थित अपने एम.जी. टेक्सटाइल पावरलूम कारखाने के बाहर खड़ा था। उसी दौरान पास स्थित महेश की चाय दुकान पर केवल उर्फ के.के. श्रीवास्तव अपने साथी गुड्डू राय के साथ बैठा था। तभी आरोपी शेखर उर्फ टंटा निवासी बहादुरगंज, उज्जैन वहां आया और पुराने विवाद की रंजिश को लेकर केवल उर्फ के.के. श्रीवास्तव को गाली-गलौज करने लगा।

विवाद बढ़ने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे चाकू से केवल उर्फ के.के. श्रीवास्तव के सीने पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फरियादी व अन्य व्यक्तियों द्वारा बीच-बचाव किया गया, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी द्वारा जान से मारने की नियत से प्राणघातक हमला कर हत्या करना बताया गया है, जिस पर थाना चिमनगंज मंडी पर सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया था ।

*🔹पुलिस कार्यवाही :*-

घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व) आलोक शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक जीवाजीगंज पुष्पा प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना चिमनगंजमंडी पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश हेतु विशेष टीम गठित की गई।
टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। तत्पश्चात विश्वसनीय मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर दिनांक 08.04.2026 को आरोपी *शेखर उर्फ टंटा पिता नाथू सिंह वर्मा, निवासी 212 रतन एवेन्यू, उज्जैन* को उसके निवास स्थान से विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू विधिवत जप्त किया गया है।

*🔹आरोपी का विवरण :*-

नाम – शेखर उर्फ टंटा पिता – नाथू सिंह वर्मा निवासी – 212 रतन एवेन्यू, उज्जैन

*🔹जप्त मशरूका :*-

*▪️घटना में प्रयुक्त एक धारदार चाकू*

*🔹गिरफ्तारी एवं जप्ती कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम :*-

उनि. लक्ष्मण सिंह (थाना इंचार्ज) ,उपनिरीक्षक राजाराम चौहान ,आरक्षक 1491 आनंद मिश्रा ,आरक्षक 1011 संदीप ,आरक्षक 1387 सुनील ,आरक्षक 1023 अर्जुन
आरक्षक 1729 धर्मेंद्र उक्त पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

*🔹निष्कर्ष :*-

थाना चिमनगंजमंडी पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए हत्या के गंभीर प्रकरण में आरोपी को अल्प समय में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।