पति निकला हत्यारा, नवविवाहिता हत्याकांड का पर्दाफाश

उज्जैन,थाना नीलगंगा के मर्ग क्रमांक 24/2026 धारा 194 बीएनएसएस में मृतिका निर्मला वर्मा (उम्र 31 वर्ष, निवासी न्यू अशोक नगर, उज्जैन) की संदिग्ध मृत्यु के संबंध में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई। मृतिका नवविवाहिता होने से प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर पश्चिम) गुरु प्रसाद पाराशर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक माधवनगर दीपिका शिंदे द्वारा स्वयं प्रकरण की जांच की गई।

दिनांक 15.03.2026 को जिला चिकित्सालय उज्जैन से प्राप्त सूचना पर मर्ग दर्ज कर प्रारंभिक जांच की गई। तत्पश्चात नगर पुलिस अधीक्षक माधवनगर द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य संकलित कर विधिवत जप्त किए गए। प्रकरण में एफएसएल टीम से वैज्ञानिक परीक्षण भी कराया गया, जिससे साक्ष्यों की पुष्टि सुनिश्चित की गई।

*🔹 जांच के दौरान प्राप्त तथ्य :*-

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतिका द्वारा आरोपी माया पुरी के साथ प्रेम विवाह किया गया था। विवाह उपरांत आरोपी द्वारा अंतरजातीय विवाह योजना की राशि को लेकर लगातार विवाद, मारपीट एवं मानसिक प्रताड़ना की जा रही थी। उक्त तथ्यों की पुष्टि थाना चिमनगंज में पूर्व में दर्ज रिपोर्ट एवं वन स्टॉप सेंटर में हुई काउंसलिंग से भी हुई।

प्रकरण में साक्षियों के कथनों, स्वतंत्र गवाहों के बयान, घटनास्थल की परिस्थितियों एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। परीक्षण में यह स्पष्ट हुआ कि कथित आत्महत्या की कहानी भ्रामक एवं असत्य है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृत्यु का कारण गर्दन पर बाहरी दबाव (Asphyxia) पाया गया। साथ ही Hyoid bone fracture एवं अन्य चोटें पाई गईं, जो स्पष्ट रूप से हत्या की ओर संकेत करती हैं।

*🔹 निष्कर्ष :*-

समस्त परिस्थितिजन्य एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के समेकित मूल्यांकन के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक माधवनगर दीपिका शिंदे द्वारा यह निष्कर्ष निकाला गया कि *मृतिका की मृत्यु आत्महत्या न होकर उसके पति मायापुरी द्वारा गला दबाकर की गई हत्या है।*

*🔹 पुलिस कार्यवाही :*-

उक्त निष्कर्ष के आधार पर आरोपी मायापुरी के विरुद्ध थाना नीलगंगा पर धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी नीलगंगा निरीक्षक तरुण कुरील व पुलिस टीम द्वारा *आरोपी माया पुरी पिता अर्जुन पुरी, निवासी ग्राम भमावद जिला गुना, हाल निवासी ए-40 न्यू अशोक नगर थाना नीलगंगा उज्जैन* को काला पत्थर क्षेत्र उज्जैन स्थित उसके निवास से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को जेल भेजा गया है।
सराहनीय कार्य- थाना प्रभारी नीलगंगा तरुण कुरील,उपनिरीक्षक वर्षा सोलंकी उपनिरीक्षक यादवेन्द्र परिहार उपनिरीक्षक शिवाजीराव पवार प्रधान आरक्षक रुस्तम सिंह प्रधान आरक्षक रविंद्र सिंह मंगल टैगोर आरक्षक धरम सिंह की भी सराहनीय भूमिका रही

*🔹 विशेष उल्लेख :*-

प्रकरण में नगर पुलिस अधीक्षक माधवनगर दीपिका शिंदे द्वारा की गई गहन, निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक जांच के फलस्वरूप एक जघन्य अपराध का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया, जिससे पुलिस की संवेदनशीलता एवं पेशेवर कार्यप्रणाली परिलक्षित होती है।