गऊघाट प्लांट में आएगा नर्मदा का पानी लाइन जोड़ने का कार्य हुआ पूर्ण

उज्जैन,लो.स्वा. यां.संधारण खंड उज्जैन नगर पालिक निगम द्वारा दिनांक 09/04/2026 गुरुवार को गंभीर नदी से आ रही मुख्य राइजिंग मेन (गऊघाट हेतु) में पीडब्लूडी रोड चौड़ीकरण व नर्मदा की लाइन को जोड़ने का कार्य पूर्ण किया गया, उक्त कार्य का निरीक्षण गुरुवार को जल कार्य समिति प्रभारी श्री प्रकाश शर्मा द्वारा किया गया, इस कार्य के अंतर्गत दूसरे चरण में सुधार कार्य करने हेतु गुरुवार को शट डाउन लिया गया, जिसके चलते आज शुक्रवार को संपूर्ण शहर में जलप्रदाय नहीं होगा*
निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री श्री वैभव भावसार एवं उपयंत्री उपस्थित रहें!