आरोपी का फेरे से पहले खुला राज, शादी रुकते ही फरार हुआ था आरोपी दूल्हा

उज्जैन, उज्जैन जिले में बालक-बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अभिषेक रंजन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर श्री महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़नगर निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार द्वारा टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही की गई।

▪️*घटना का विवरण*–
दिनांक 09.04.2026 को फरियादी द्वारा थाना बड़नगर पर उपस्थित होकर सूचना दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री (उम्र 15 वर्ष) के साथ आरोपी द्वारा डरा-धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया गया, जिससे बालिका लगभग 3 माह से गर्भवती है। प्राप्त सूचना पर थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 198/09.04.2026 धारा 64(2)(M), 65(1), 351(3) बीएनएस एवं 5(J)(II), 5(L)/6 पोक्सो एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

▪️पुलिस कार्यवाही
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तत्काल टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 10.04.2026 को आरोपी अभिषेक पिता सतीश चंद्र, उम्र 23 वर्ष, निवासी शिक्षक कॉलोनी बड़नगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

▪️*सराहनीय भूमिका* :
उक्त कार्यवाही में थाना बड़नगर पुलिस टीम के निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उपनिरीक्षक हेमंत कटारे, प्रधान आरक्षक रामनारायण चौहान, प्रधान आरक्षक राहुल सिंह राठौर, आरक्षक नारायण सारा, आरक्षक शोभित शुक्ला, आरक्षक कैलाश गरवाल, आरक्षक नितेश रायकवार एवं महिला आरक्षक ज्योति हाड़ा की सराहनीय भूमिका रही।