चौकी पानविहार पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी गई जेसीबी मशीन बरामद करने में पाई सफलता

उज्जैन,फरियादी द्वारा थाना घटिया की पुलिस चौकी पानबिहार पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके साले सरदार चावडा की जेसीबी मशीन, जो अजित अग्रवाल के फार्म हाउस स्थित गोदाम के बाहर खड़ी थी, अज्ञात आरोपियों द्वारा रात्रि में चोरी कर ली गई है।

🟣 *पुलिस कार्यवाही* –
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना घटिया पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई।लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर चोरी गई जेसीबी मशीन (कीमत लगभग 10 लाख रुपये) तथा घटना में शामिल एक आरोपी गोपाल को दिनांक 08.04.26 गिरफ्तार किया गया घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

🟣 *आरोपियों के नाम*–
1.गोपाल पिता दयाराम पता ग्राम कातला, थाना सिद्दीकगंज, जिला सीहोर *(गिरफ्तार)*
2.मोहन गौड़ पिता रामसिंह पता: ग्राम गुसट, थाना हाटपिप्लिया, जिला देवास।
3.राहुल गौड़ पिता भावसिंह गौड़ पता ग्राम गुसट, थाना हाटपिप्लिया।
अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश निरंतर जारी है।

🏆 *सराहनीय भूमिका*–
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी घटिया उपनिरीक्षक करण खोवल, चौकी प्रभारी पानबिहार उपनिरीक्षक जयंत डामोर, सहायक उपनिरीक्षक रमाकांत मीणा, प्रधान आरक्षक तैयब ख़ान एवं आरक्षक पवन की विशेष सराहनीय भूमिका रही।