उज्जैन, सिंहस्थ महापर्व को दृष्टिगत रखते हुए शहर के आंतरिक मार्गों के चौड़ीकरण का कार्य माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन जी यादव के निर्देशअनुसार किया जा रहा है। चौड़ीकरण कार्य में भवनों के साथ ही धार्मिक स्थलों को भी चिन्हित किया गया है जिन्हें धार्मिक स्थलों के संचालकों एवं नागरिकों के सहयोग से विस्थापित किए जाने की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दो तालाब से टैगोर चौराहे तक के मार्ग चौड़ीकरण कार्य स्थित पंचमपूरा में माताजी के मंदिर से स्थानीय पार्षद, प्रबुद्ध नागरिकों के सहयोग से धूमधाम से मूर्तियों को अन्य मंदिर में विस्थापित किया गया तथा नगर पालिक निगम द्वार उक्त स्थल पर चौड़ीकरण उपरांत पुनः मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देश अनुसार निगम द्वारा प्रचलित चौड़ीकरण मार्गों में आ रहे धार्मिक स्थलों को मार्ग के अन्य स्थल पर विस्थापित किया जा रहा है प्रगतिरत चौड़ीकरण कार्य में धार्मिक स्थलों के विस्थापन के लिए नागरिकों द्वारा सहमति प्रदान कर शहर के विकास में प्रत्यक्ष रूप में सहयोग दिया जा रहा है।
क्षेत्रीय पार्षद श्रीराजेंद्र कुँवाल के अनुसार मंदिर के विस्थापन कार्य में नगर पालिक निगम द्वारा पुनः मंदिर निर्माण के पश्चात मूर्तियों को विधि विधान से स्थापित किया जाएग नगर विकास में सहभागिता के कार्य के लिए नगर पालिक निगम आयुक्त एवं अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन एवं स्थानीय नागरिकों का साधुवाद किया।
इस अवसर पर पार्षद श्री राजेंद्र गब्बर कुवाल, श्री ओमप्रकाश मोहने,मोनू वर्मा, किशोर मोहने,उपयंत्री मुकुल मेश्राम एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
