उज्जैन,दिनांक 09.04.2026 को पीड़िता द्वारा थाना इंगोरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह रात्रि में आरोपी द्वारा उसे बहला-फुसलाकर अपने खेत में ले जाकर जबरदस्ती अनैतिक कार्य किया गया। साथ ही आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी जिस पर से थाना इंगोरिया में अपराध क्रमांक 106/2026 धारा 66(2), 351(3) बीएनएस एवं 14 पॉक्सो एक्ट, 3(1)(w), 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔴 *पुलिस कार्यवाही* :
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आज दिनांक को आरोपी पंकज को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।
🔴 *गिरफ्तार आरोपी*–
पंकज पिता मुरलीदास निवासी सुवासा।
🏆 *सराहनीय भूमिका* :
निरीक्षक दीपेश भाटी,सहायक उपनिरीक्षक कन्हैयालाल हिंडोरिया, प्रधान आरक्षक दिनेश डोडियार,आरक्षक चैनसिंह बुंदेला,आरक्षक रामचरण चौहान,आरक्षक दिलीप सिंह राणा,आरक्षक संदीप बामनिया, आरक्षक भोजराज परमार,आरक्षक कमलेश सोलंकी की मुख्य भूमिका रही।