उन्हेल के नागरिकों की जागरूकता के फल स्वरुप एक आदर्श नगर परिषद के रूप में स्वच्छता में नंबर वन स्थान अर्जित करेंगे – श्री राजीव निगम

उज्जैन,स्वच्छ शहर जोड़ी के रूप में उज्जैन नगर निगम द्वारा उन्हेंल नगर परिषद के साथ एमओयू साइन किया जाकर उन्हेल नगर परिषद को स्वच्छता अभियान में सहयोग प्रदान किया जा रहा है जिसके क्रम में शनिवार को उन्हेल नगर परिषद का निरीक्षण संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन उज्जैन संभाग श्री राजीव निगम, उपसंचालक श्री भविष्य खोबरागडे, निगम उपायुक्त (स्वच्छ भारत मिशन) श्री योगेंद्र सिंह पटेल एवं निगम अधिकारियों द्वारा किया गया साथ ही नगर परिषद के सीएमओ श्री जितेंद्र राणा एवं परिषद के कर्मचारियों के साथ स्वच्छता को लेकर कार्यशाला का आयोजन करते हुए बाजारों का भी निरीक्षण किया गया जहां दुकानदारों को डस्टबिन रखने, कचरा डस्टबिन में डालने एवं नालियों के ऊपर जो अतिक्रमण किया गया है उसे हटाए जाने की समझाइश दी गई*
*उल्लेखनीय है कि उन्हेल नगर परिषद की वर्तमान जनसंख्या 15 हजार के लगभग है जहां 15 वार्ड नगर परिषद के अंतर्गत आते हैं 2024 – 25 स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम में उन्हेल नगर परिषद को 3 स्टार रेटिंग के साथ-साथ ओडीएफ डबल प्लस का दर्जा प्राप्त हुआ है उन्हेल नगर परिषद द्वारा स्वच्छता अभियान के नवाचारों में झोला बैंक, बर्तन बैंक की स्थापना भी की गई है साथ ही एमआरएफ ओर एफएसटीपी प्लांट भी संचालित किए जाते हैं*
*कार्यशाला में संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन श्री राजीव निगम द्वारा कहा कि स्वच्छता अभियान के अंतर्गत हमें जिम्मेदारी से कार्य करते हुए पूरी लगन एवं टीम वर्क के साथ कार्य करते हुए उन्हेल नगर परिषद को स्वच्छता में नंबर वन बनाना है इसके लिए घरों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखते हुए गाड़ियों में दिया जाए, डोर टू डोर जाकर नागरिकों से स्वच्छता के विषय पर संवाद करें, सिटिजन फीडबैक के लिए नागरिकों को जागरूक करें, विद्यालयों में जन जागरूकता गतिविधियां, वार्ड चौपाल एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन करें, पुराने सामान से 3 आर नवाचार करें, होम कंपोस्टिंग की जानकारी देते हुए घरों में ही गीले कचरे से खाद बनाए जाने हेतु प्रशिक्षण दें, प्रातः कालीन सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करें, निरंतर नागरिकों से संवाद करते रहे इन सब बातों का ध्यान रखते हुए उन्हेल नगर परिषद को स्वच्छता अभियान में कार्य करना है*
*प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर निगम उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल द्वारा कार्यशाला में संबोधित करते हुए उन्हेल नगर परिषद के तकनीकी अधिकारियों को बताया कि कचरा कलेक्शन वाहनों पर जीपीएस मेकिंग की जाए, वाहनों का रूट प्लान एवं रूट चार्ट का निर्धारण किया जाए, कर्मचारियों को माइक्रो प्लान के अनुसार कार्य करवाते हुए बायोमैट्रिक अटेंडेंस ली जाए, सफाई कार्य के आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता के लिए पत्र लिखें ताकि आपको संसाधन की उपलब्धता करवाई जा सके, जन जागरूकता के लिए प्रभावी चालानी कार्यवाही की जाए इसके लिए पीओएस मशीन के माध्यम से चालानी कार्यवाही करें, चौपटिया को साफ, स्वच्छ एवं अतिक्रमण मुक्त रखा जाए, स्वच्छता की मॉनिटरिंग हेतु वार्ड नोडल बनाए जाए, इन सब कार्यों के फल स्वरूप उन्हेल नगर परिषद के नागरिकों, जन प्रतिनिधियों के सहयोग से स्वच्छता जन जागरूकता लाई जा सकेगी*

*प्रशिक्षण कार्यशाला में बताई गई मुख्य बातें*

*मुख्य मार्ग, बाजारों एवं सड़कों पर नियमित रूप से सफाई करवाना, नालियों की नियमित रूप से दलेल लगाते हुए सफाई करवाना, कचरे को केवल कचरा कलेक्शन वाहनों में ही डालने के लिए जन जागरूकता लाना, कचरे का ठिया (ढेर) कहीं भी नहीं लगे इस बात की ओर ध्यान देना, प्रत्येक दुकानदार अपने दुकान के सामने दो डस्टबिन रखें जिसमें गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग डाला जाए, सिंगल यूज प्लास्टिक का पूर्णतः प्रतिबंध करना एवं उल्लंघन करते पाए जाने पर नियम अनुसार POS मशीन से चालानी कार्यवाही करना, बाजारों में खरीदारी के लिए नागरिकों को कपड़े से बने झोले का उपयोग करने के लिए समझाइश देना इत्यादि बातों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने की आवश्यक्ता है*
*कार्यशाला के उपरांत उन्हेल नगर परिषद में बाजारों का निरीक्षण करते हुए दुकानदारों को नालियों के ऊपर से अतिक्रमण हटाए जाने, डिवाइडरों की सफाई एवं अतिक्रमण हटाते हुए सुंदर गमले ओर लाइटिंग करने के निर्देश दिए ताकि चौराहे की सुंदरता बढ़ाई जा सकें इसी के साथ एफ.एस.टी.पी. प्लांट (फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) एवं एम.आर.एफ.सी. (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर) का भी अवलोकन किया गया जहां व्यवस्थाएं उचित पाई गई*
*इस दौरान सहायक आयुक्त श्री राघवेंद्र सिंह पलिया श्री प्रवीण मुक्ति स्वास्थ्य अधिकारी श्री आनंद विजय सिंह राठौड़ स्वच्छता निरीक्षक श्री अजय दावरे, उपयंत्री श्री लखन वाघेला, आईईसी सुपरवाइजर एवं टीम के साथ ही उन्हेल नगर परिषद के वार्ड प्रभारी, दरोगा एवं सफाई मित्र उपस्थित रहे!