उज्जैन, दिनांक 10.04.2026 को फरियादी केशव पिता रतनेश जोशी उम्र 20 वर्ष निवासी C-40/24 ऋषि नगर एक्सटेंशन उज्जैन द्वारा थाना नानाखेड़ा पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 09.04.2026 को वह अपने घर पर ताला लगाकर कोचिंग हेतु गया था एवं उसकी माता अपने मायके तृप्ति परिसर उज्जैन गई हुई थी।
सायं लगभग 07:30 बजे जब फरियादी घर लौटा तो पाया कि मकान का ताला टूटा हुआ है तथा घर के अंदर रखे सोने के जेवरात एवं नगदी रुपए अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिये गए हैं।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नानाखेड़ा में अपराध क्रमांक 148/2026 धारा 303(2), 331(4), 305 (ए) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*🔹 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्यवाही -*
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा अज्ञात आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) गुरुप्रसाद पाराशर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक नानाखेड़ा श्रीमती श्वेता गुप्ता के नेतृत्व में थाना प्रभारी नानाखेड़ा निरीक्षक नरेन्द्र कुमार यादव द्वारा विशेष टीम गठित की गई।
*🔹 तरीका-ए-वारदात -*
जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी वेदांत त्रिवेदी, जो फरियादी के मकान में किरायेदार के रूप में रह रहा था, ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से रात के समय मकान का ताला तोड़कर घर में रखे सोने के जेवरात एवं नगदी चोरी कर ली।
*🔹 पुलिस कार्यवाही -*
घटना के पश्चात थाना नानाखेड़ा पुलिस द्वारा तत्काल मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त चोरी में मकान का किरायेदार वेदांत अपने दो साथियों के साथ शामिल है तथा चोरी का माल बेचने हेतु तारामंडल क्षेत्र में ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।
सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। मौके पर तीन संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम – वेदांत त्रिवेदी, मोहित दत्ता उर्फ मोन्टी एवं अक्षत उर्फ अंशु बताये।
आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने उक्त चोरी करना स्वीकार किया।
*🔹 गिरफ्तार आरोपीगण -*
01. वेदांत पिता बलराम त्रिवेदी उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम रावदिया पीर थाना भाटपचलाना उज्जैन हाल मुकाम – C-40/24 एलआईजी एक्सटेंशन ऋषि नगर उज्जैन
02. मोहित दत्ता उर्फ मोन्टी पिता श्याम
03. अक्षत उर्फ अंशु पिता रमेश ठाकुर
*🔹 जप्त सामग्री -*
▪️ सोने की चूड़ियां – 06 नग
▪️ सोने की अंगूठियां – 03 नग
▪️ सोने के कान के टॉप्स – 01 जोड़ी
*➡️ कुल अनुमानित कीमत – लगभग 10 लाख रुपये*
*🔹 सराहनीय भूमिका -*
इस कार्यवाही में थाना नानाखेड़ा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें – निरीक्षक नरेन्द्र कुमार यादव (थाना प्रभारी), सउनि तंवर सिंह केवला, प्र.आर. 253 चंद्रपाल सिंह मण्डलोई, प्र.आर. 1262 दिग्विजय सिंह, प्र.आर. 215 धर्मेन्द्र सूर्यवंशी, प्र.आर. 134 अनिल सिसोदिया,आर. 1448 श्याम बरन सिंह,आर. 1690 मुकेश मालवीय,
आर. 1816 भगवान सिंह, आर. 486 राजेश वर्मा का विशेष योगदान रहा।
🔹 उज्जैन पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि घर को सूना छोड़ते समय उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।