उज्जैन,दिनांक 11.04.2026 को फरियादीया श्यामा मोगिया पति कंवरलाल मोगिया उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम डीकनिया थाना धमोत्तर जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) द्वारा थाना नानाखेड़ा पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर थाना नानाखेड़ा में अपराध क्रमांक 153/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
फरियादीया द्वारा बताया गया कि उसके भाई पप्पु की शादी हेतु लड़की की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मंदसौर निवासी कन्हा उर्फ कांजी कुमावत द्वारा उन्हें एक महिला से संपर्क कराने की बात कही गई, जो इंदौर में लड़की दिखाने की व्यवस्था कर सकती थी। उक्त व्यक्ति द्वारा फरियादी पक्ष को इंदौर बुलाया गया, जहां उनकी मुलाकात संगीता ठाकुर से कराई गई, जिसने उन्हें ज्योति जाट नामक युवती को शादी हेतु दिखाया।
लड़की पसंद आने पर आरोपियों द्वारा शादी तय करने के नाम पर फरियादी से ₹1,50,000/- रुपये प्राप्त किए गए। इसके पश्चात आरोपियों ने यह कहकर फरियादी पक्ष को उज्जैन रवाना किया कि वे दूसरी गाड़ी से पीछे-पीछे आकर शादी संबंधी दस्तावेज तैयार कराएंगे।
उज्जैन पहुंचने पर ज्योति जाट ने शादी से साफ इनकार करते हुए बताया कि यह पूरी योजना ठगी करने के उद्देश्य से बनाई गई थी तथा उक्त राशि हड़प ली गई।
*🔹 पुलिस कार्यवाही -*
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) गुरुप्रसाद पाराशर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक नानाखेड़ा श्वेता गुप्ता के नेतृत्व में थाना प्रभारी नानाखेड़ा निरीक्षक नरेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया एवं प्राप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर लुटेरी दुल्हन गैंग की 02 महिला आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
*🔹 तरीका-ए-वारदात -*
आरोपीगण सुनियोजित तरीके से भोले-भाले लोगों को शादी का झांसा देकर पहले लड़की दिखाते थे, फिर विश्वास में लेकर शादी तय करने के नाम पर मोटी रकम वसूल करते थे। इसके बाद मौके का फायदा उठाकर शादी से मुकर जाते थे और फरार हो जाते थे।
*🔹 गिरफ्तार आरोपीगण -*
01. संगीता ठाकुर पति नरेन्द्र ठाकुर उम्र 30 वर्ष निवासी – सूरज नगर, बंगाली चौराहा, इंदौर
02. ज्योति जाट पति धर्मेन्द्र जाट उम्र 21 वर्ष निवासी – पालदा नाका, इंदौर
*🔹 फरार आरोपी -*
01. कन्हा उर्फ कांजी कुमावत निवासी – रेवास देवड़ा, मंदसौर (पुलिस द्वारा तलाश जारी)
*🔹 सराहनीय भूमिका -*
इस कार्यवाही में निरीक्षक नरेन्द्र कुमार यादव (थाना प्रभारी नानाखेड़ा), उप निरीक्षक हेमंत सिंह जादौन, रुकमणी अहिरवार, प्रधान आरक्षक 1262 दिग्विजय सिंह, आरक्षक 1690 मुकेश मालवीय, 1450 कमल जसोदिया, 1398 जूली सूर्यवंशी, 1816 भगवान सिंह, 601 ब्रजेश पंद्रे की सराहनीय एवं उल्लेखनीय भूमिका रही।