हरसिद्धि पाल से रामघाट तक चौड़ीकरण कार्य के अंतर्गत निगम द्वारा भवनों को हटाने का कार्य आरम्भ

उज्जैन, नगर के आंतरिक मार्गों के चौड़ीकरण के अंतर्गत निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देश के क्रम में हरसिद्धि पाल से रामघाट तक निगम द्वारा चौड़ीकरण कार्य आरंभ कर दिया गया है उल्लेखनीय की आगामी सिंहस्थ महापर्व के अंतर्गत हरसिद्धी पाल से रामघाट चौड़ीकरण कार्य लागत 4 करोड़ 68 लाख की लागत से 15 मीटर चौड़ीकरण किया जाना प्रस्तावित है इसी के क्रम मे आज निगम द्वारा मुनादी कर जेसीबी एवं पोकलेन से मकानों को हटाना शुरू कर दिया है।
इस दौरान सहायक आयुक्त श्री पवन फूलफकिर भवन अधिकारी राजकुमार राठौड़ सहायक यंत्री श्री निर्झर शुक्ला उपयंत्री सौम्या चतुर्वेदी, साधना चौधरी उपस्थित रहे।