उज्जैन, रविवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर कार्तिक मेला स्थित प्रांगण में मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में होना प्रस्तावित है।
आयोजन को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को रात्रि में कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांस कूमट द्वारा निगम अधिकारियों की उपस्थिति में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन के अंतर्गत 100 जोड़े निर्धारित किए गए हैं। साथ ही निकाह के अंतर्गत 12 जोड़े रहेंगे । इस प्रकार 112 जोड़ों को सम्मिलित किया गया है। साथ ही संपूर्ण आयोजन स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को ध्यान में रखते हुए जीरो वेस्ट इवेंट पर आधारित रहेगा एवं नव विवाहित जोड़ों को शासन की ओर से प्राप्त राशि रुपए 49 हजार के चेक प्रदान किए जाएंगे।
निरीक्षण के दौरान सीईओ स्मार्ट सिटी श्री संदीप शिवा, उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल, श्री संजेश गुप्ता, श्री मनोज मौर्य, सहायक आयुक्त श्री प्रफुल्ल गठरे , कार्यपालन यंत्री श्री जगदीश मालवीय, जोनल अधिकारी श्री श्याम सुंदर शर्मा एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।