अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब का बिना लाइसेंस कर रहा था विक्रय

उज्जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पश्चिम गुरुप्रसाद पाराशर एवं नगर पुलिस अधीक्षक माधव नगर श्रीमती दीपिका शिंदे के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना नीलगंगा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर त्वरित एवं सुनियोजित कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब तथा एक चार पहिया वाहन जप्त किया गया है।

*🔹 घटना का विवरण*-

दिनांक 16.04.2026 को थाना नीलगंगा पर पुलिस टीम को सर्कल भ्रमण के दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति दाऊदखेड़ी न्यू आरटीओ कार्यालय मार्ग पर सिल्वर कलर की एक्सयूव्ही-300 (क्रमांक MP 09 WC 3462) से अवैध देशी हाथ भट्टी शराब एवं बिना लेबल की अंग्रेजी शराब सस्ते दामों पर विक्रय कर रहा है।

सूचना की तस्दीक कर पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान की ओर रवाना होकर दाऊदखेड़ी न्यू आरटीओ मार्ग पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद भीड़ भाग गई। वाहन की तलाशी लेने पर एक व्यक्ति सफेद केन एवं तीन थैलों में भरी अंग्रेजी शराब के क्वार्टर विक्रय करते पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम *मनीष राय पिता लक्ष्मण राय, उम्र 43 वर्ष, निवासी सुदामा नगर उज्जैन* बताया। आरोपी से शराब परिवहन एवं विक्रय के संबंध में वैध लाइसेंस/परमिट मांगा गया, जो वह प्रस्तुत नहीं कर सका।

*🔹 जप्ती का विवरण*-

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से निम्न मशरूका जप्त किया गया—

▪️एक्सयूव्ही-300 वाहन क्रमांक MP 09 WC 3462 – कीमत ₹8,00,000/-

▪️20 लीटर हाथ भट्टी निर्मित देशी शराब – कीमत ₹10,000/-

▪️500 क्वार्टर (प्रत्येक 180 मिली) बिना लेबल की अंग्रेजी शराब (कुल 90 बल्क लीटर) – कीमत ₹60,000/-

*➡️ कुल जप्त मशरूका कीमत – ₹8,70,000/-*

आरोपी को मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 49-ए के अंतर्गत विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा जप्तशुदा सामग्री को सुरक्षित थाना मालखाना में जमा कराया गया।

आरोपी मनीष राय के विरुद्ध थाना नीलगंगा में धारा 34(2), 49-ए मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

*🔹सराहनीय भूमिका*-

थाना प्रभारी नीलगंगा निरीक्षक तरुण कुरील , प्र.आर. 308 कपिल ,आर. 1740 कमल पटेल ,आर. 1728 पुष्पराज सिंह व पुलिस टीम ।

*🔹पुलिस की अपील*-

उज्जैन पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण, विक्रय या परिवहन की किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा सके।