ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत कक्षा नर्सरी से 8वी तक समस्त विद्यालय प्रातः 07:30 से दोपहर 12:30 तक संचालित होंगे

उज्जैन, जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जानकारी दी गईं कि कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के निर्देशानुसार ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत कक्षा नर्सरी से 8वी तक समस्त शासकीय/अशासकीय विद्यालय प्रातः 07:30 से दोपहर 12:30 तक संचालित होंगे। परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय अनुसार संचालित होंगी।