उज्जैन, उज्जैन पुलिस द्वारा फरार आरोपीयो की पतारसी कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है।इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अभिषेक रंजन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महिदपुर श्री जेंडेन लिंगजेरपा के मार्गदर्शन में थाना महिदपुर रोड पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के भीतर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
▪️*घटना का विवरण*–
दिनांक 17.04.2026 को नागदा तिराहे पर सड़क दुर्घटना की घटना को लेकर ग्राम शिकारीखेड़ा के कुछ लोग आक्रोशित होकर थाना महिदपुर रोड के गेट के पास एकत्रित हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने हेतु थाना प्रभारी एवं थाना स्टाफ द्वारा समझाइश दी जा रही थी, तभी भीड़ द्वारा आक्रोशित होकर पुलिस दल पर मारने की नियत से पथराव कर दिया गया, जिससे थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों को चोटें आईं।
घटना के उपरांत थाना प्रभारी को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। भीड़ के तितर-बितर होने के पश्चात आरक्षक क्रमांक 1859 मदन पग्गी द्वारा घटना की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाना महिदपुर रोड में अपराध क्रमांक 59/2026 धारा 132, 121(1), 115(2), 221, 189(1), 189(2), 189(3), 191(1), 191(2), 190 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
▪️*पुलिस कार्यवाही*:–
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई। दिनांक 18.04.2026 को निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया गया—
1.नारायण पिता बालूजी, उम्र 49 वर्ष, निवासी ग्राम शिकारीखेड़ी
2.तोफानसिंह पिता बालूजी, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम शिकारीखेड़ा
3.गीताबाई पति बालूजी , उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम शिकारीखेड़ी
गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
▪️*सराहनीय कार्यवाही*:
उक्त कार्यवाही में उनि प्रेम मालवीय, सउनि रविन्द्र सिंह बैस, सउनि सुरेशचन्द्र सोनगरा, प्रआर 459 सियाराम धनावत, आरक्षक 80 मनीष व्यास, आरक्षक 1589 कमलेश चौहान, आरक्षक 1859 मदन पग्गी, आरक्षक 164 महेन्द्र एवं आरक्षक 1937 रोहित कुजुर का विशेष योगदान रहा।