आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी की उपस्थिति में निगम द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह का भव्य आयोजन होगा

उज्जैन, दिनांक 19 अप्रैल रविवार अक्षय तृतीया के अवसर पर कार्तिक मेला स्थित प्रांगण में मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन मध्य प्रदेश शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी की उपस्थिति संपन्न होगा, आयोजन को ध्यान में रखते हुए शनिवार को महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा निगम अधिकारियों की उपस्थिति में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया*
*मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन के अंतर्गत 100 जोड़े निर्धारित किए गए हैं साथ ही निकाह के अंतर्गत 12 जोड़े रहेंगे इस प्रकार 112 जोड़ों को सम्मिलित किया गया है साथ ही संपूर्ण आयोजन स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को ध्यान में रखते हुए जीरो वेस्ट इवेंट पर आधारित रहेगा एवं नव विवाहित जोड़ों को शासन की ओर से प्राप्त राशि रुपए 49 हजार के चेक प्रदान किए जाएंगे*
*महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत एक ही पंडाल के नीचे 112 जोड़ो का विवाह संपन्न होगा साथ ही नव विवाहित जोड़ों को नगर निगम द्वारा विवाह के पश्चात तत्काल विवाह प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे*
*निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य श्री जितेंद्र कुवाल, श्री शिवेंद्र तिवारी, श्री रजत मेहता, अपर आयुक्त श्री संदीप शिवा, उपायुक्त श्री मनोज मौर्य, जोनल अधिकारी श्री श्याम सुंदर शर्मा एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे!