उज्जैन, दिनांक 19.04.2026 को फरियादी बंटी कुमावत निवासी अंकपात मार्ग ईदगाह रोड उज्जैन द्वारा थाना भेरूगढ़ उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज की कि वह पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत है और अपने परिवार के साथ रहता है। उसके भाई राम कुमावत ने प्रेमलता के पति रामेश्वर को उधारी दी थी। दिनांक घटना को सुबह करीब 10 बजे राम रुपये मांगने उसके घर गया था।
दोपहर करीब 1 बजे फरियादी बंटी को उसकी माँ ने बताया कि राम के साथ मारपीट हो गई है। इसी दौरान विशाल बैरागी ने आकर बताया कि *प्रेमलता, उसका पति रामेश्वर और उनका पुत्र दुर्गेश* ने मिलकर राम को पकड़ लिया और रामेश्वर ने लोहे की पाइप से उसके सिर पर वार किया।
फरियादी जब मौके पर पहुँचा तो देखा कि उसका भाई राम खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा था और तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर से थाना भैरवगढ़ पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा फरार आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई ।
*🔹 पुलिस कार्यवाही -*
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी भैरवगढ़ निरीक्षक शैलेंद्र सिंह द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल आरोपी *प्रेमलता उर्फ भूरी बाई पति रामेश्वर मालवीय निवासी भदेड़ मोहल्ला, सिद्धवट, उज्जैन* को पुलिस द्वारा पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपी *रामेश्वर मालवीय एवं दुर्गेश मालवीय* की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। दोनों आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
*🔹 पुलिस का संदेश -*
उज्जैन पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त एवं त्वरित कार्रवाई की जा रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।