उज्जैन,दिनांक 18.04.2026 को थाना चिंतामन पर फरियादिया अपनी माता के साथ उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वर्तमान में घरेलू कार्य करती है। उसके माता-पिता एवं भाई प्रतिदिन सुबह लगभग 09.00 बजे मजदूरी पर चले जाते हैं, जिससे वह अधिकतर समय घर पर अकेली रहती है। लगभग 04 माह पूर्व दोपहर करीब 01 बजे जब वह घर पर अकेली थी, उसी दौरान उसके गांव का रहने वाला अमन चौहान पिता संजू चौहान उसके घर आया और उसके साथ जबरदस्ती अनैतिक कृत्य किया। घटना के बाद आरोपी द्वारा उसे धमकाया गया कि यदि उसने किसी को इस संबंध में बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा।
धमकी एवं भय के कारण फरियादिया ने उक्त घटना के संबंध में किसी को नहीं बताया और मानसिक रूप से व्यथित रही। दिनांक 17.04.2026 को उसे पेट में दर्द होने पर उसने अपनी माता को पूरी घटना बताई, जिसके बाद उसकी माता उसे साथ लेकर थाना चिंतामन आई। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना चिंतामन में सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया है तथा आरोपी की तलाश हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की गई ।
*🔹पुलिस कार्यवाही -*
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी चिंतामन उपनिरीक्षक हेमराज यादव द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई एवं उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। इसी क्रम में पुलिस टीम ग्राम चांदमुख पहुंची, जहां दबिश देकर आरोपी अमन चौहान पिता संजय चौहान, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम चांदमुख, जिला उज्जैन को प्रकरण दर्ज होने के मात्र 06 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*🔹सराहनीय भूमिका*-
थाना प्रभारी चिंतामन उपनिरीक्षक हेमराज यादव, उपनिरीक्षक सी.एल. माले, प्रधान आरक्षक राहुल कुशवाह, प्रधान आरक्षक गणेश कुमार, प्रधान आरक्षक श्रीराम यादव, आरक्षक राजेश केवट एवं महिला आरक्षक प्रेरणा का विशेष योगदान रहा।
▪️उज्जैन पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है तथा ऐसे अपराधों में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। जिलेवासियों से अपील है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।