फिल्म अभिनेता एवं फिल्म अभिनेत्री ने श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन किए

उज्जैन, प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता श्री अनुपम खेर एवं फिल्म अभिनेत्री सुश्री शुभांगी दत्त ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी की प्रातः कालीन भोग आरती में दर्शन लाभ लिए। दर्शन उपरांत श्री अनुपम खेर द्वारा सभा मंडप स्थित श्री वीरभद्र भगवान एवं श्री चंद्रादित्येश्वर महादेव तथा शंकराचार्य जी का पूजन किया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से श्री अनुपम खेर एवं सुश्री शुभांगी दत्त का स्वागत एवं सत्कार किया गया।