उज्जैन, उज्जैन पुलिस द्वारा अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्र में दर्ज अवैध वसूली, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के गंभीर प्रकरण में कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उचित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना माकड़ौन पुलिस को अवैध वसूली के प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार करने में पूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण*–
दिनांक 06.03.2026 को ग्राम भगवतपुर से माकडोन रोड पर स्थित खेत के पास पूर्व रंजिश के चलते आरोपियों द्वारा एकराय होकर फरियादी के भतीजे दिनेश पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पर फरियादी के पिता हिन्दुसिंह एवं भतीजे विनोद के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे भी घायल हुए। घायलों को डायल-112 के माध्यम से शासकीय अस्पताल माकडोन ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन रेफर किया गया।
🔹*पुलिस कार्यवाही* –
उक्त घटना पर थाना में दिनांक 06.03.2026 को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।प्रकरण में कुल 12 आरोपी चिन्हित किए गए, उक्त प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया *दिनांक 11.03.2026 को 05 आरोपी गिरफ्तार दिनांक 22.03.2026 को 03 आरोपी गिरफ्तार व आज दिनांक 21.04.2026 को शेष 04 आरोपीयो को गिरफ्तार* कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा।
🔹गिरफ्तार आरोपीगण–
1.सोनू उर्फ सोहन पिता जगदीश, निवासी ग्राम भगवतपुर, थाना माकड़ोन, जिला उज्जैन, मध्य प्रदेश।
2.ईश्वर पिता रुगनाथ, निवासी ग्राम भगवतपुर, थाना माकड़ोन, जिला उज्जैन, मध्य प्रदेश।
3.घनश्याम पिता मानसिंह, निवासी ग्राम पचेटी, थाना कानड़, जिला आगर मालवा, मध्य प्रदेश।
4.आत्माराम पिता मानसिंह, निवासी ग्राम भगवतपुर, थाना माकड़ोन, जिला उज्जैन, मध्य प्रदेश।
5.मोकम पिता प्रहलाद, निवासी ग्राम भगवतपुर, थाना माकड़ोन, जिला उज्जैन, मध्य प्रदेश।
6.सचिन पिता होकम, निवासी ग्राम भगवतपुर, थाना माकड़ोन, जिला उज्जैन, मध्य प्रदेश।
7.तुफान पिता जगदीश, निवासी ग्राम भगवतपुर, थाना माकड़ोन, जिला उज्जैन, मध्य प्रदेश।
8.विष्णु पिता प्रहलाद, निवासी ग्राम भगवतपुर, थाना माकड़ोन, जिला उज्जैन, मध्य प्रदेश।
9.कालू पिता रुगनाथ, निवासी ग्राम भगवतपुर, थाना माकड़ोन, जिला उज्जैन, मध्य प्रदेश।
10.नाना उर्फ नरेन्द्र पिता जगदीश, निवासी ग्राम पचेटी, थाना कानड़, जिला आगर मालवा, मध्य प्रदेश।
11.भगत उर्फ देवीसिंह पिता मायाराम, निवासी ग्राम पचेटी, थाना कानड़, जिला आगर मालवा, मध्य प्रदेश।
12.निर्भय उर्फ नाना उर्फ नरेंद्र पिता जगन्नाथ निवासी ग्राम पचेटी, थाना कानड़, जिला आगर मालवा, मध्य प्रदेश।
🔹 *सराहनीय भूमिका*–
उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी प्रदीप सिंह राजपूत, सहायक उप निरीक्षक उपेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक 1284 सुदर्शन राठौर, आरक्षक सुनील लिंबोडिया, आरक्षक कुंदन, आरक्षक हरिओम, आरक्षक राम सोनी, सैनिक आशीष, सैनिक बहादुर एवं चालक सैनिक विनोद की सराहनीय भूमिका रही,जिनके अथक प्रयासों से सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।