लंबित जन्म प्रमाण पत्रों का एक दिवस में निराकरण किया जाएं एक भी आवेदन लंबित ना रहें- महापौर

उज्जैन, जन्म मृत्यु विभाग के अंतर्गत जन्म प्रमाण पत्र के जितने भी आवेदन लंबित है उनका एक दिन में निराकरण किया जाए इसके लिए समस्त स्टाफ एक दिन में मिशन मोड पर कार्य करते हुए सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण करेंगे उक्त निर्देश महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा बुधवार को जन्म/ मृत्यु विभाग के अधिकारियों को दिए गए ताकि विभाग में आने वाले नागरिकों को बार बार चक्कर ना लगाने पड़े*
*बैठक में महापौर द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया की जन्म मृत्यु विभाग महत्वपूर्ण विभाग है प्रतिदिन नागरिकों को निगम मुख्यालय में आना पड़ता है इसलिए जितने भी लंबित आवेदन जन्म प्रमाण पत्र के हे उनके निराकरण के लिए समस्त स्टाफ मिशन मोड पर 01 दिन में सारे लंबित प्रकरणों का निराकरण करें मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधित के घर-घर पहुंचाए जाए*
*बैठक में एमआईसी सदस्य श्री शिवेंद्र तिवारी, अपर आयुक्त श्री संतोष टैगोर, सहायक आयुक्त श्री प्रफुल्ल गठरे, श्री रविकांत मगरदे, लिपिक श्री मनोज सक्सेना, श्रीमती पूजा चौधरी उपस्थित रहें!