धूमधाम से मना भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव, गुलाब के फूलों से खेली होली

उज्जैन, श्री चित्रगुप्त मंदिर सार्वजनिक न्यास ट्रस्ट के तत्वावधान में अंकपात स्थित चित्रगुप्त धाम में भगवान श्री चित्रगुप्त जी का प्रकटोत्सव गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर पूर्ण श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महावीर नाथ जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय मंत्री अमित श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र नदियों के जल से भगवान चित्रगुप्त जी का जलाभिषेक किया गया। भगवान को नूतन वस्त्र धारण कराकर कायस्थ परिवारों द्वारा तैयार किए गए नैवेद्य का भोग लगाया गया। भगवान चित्रगुप्त जी के जन्मोत्सव पर समाजजनों ने एक-दूसरे पर गुलाब के फूल उड़ाकर उल्लासपूर्वक फूलों की होली खेली।


महाआहुति के साथ विश्व कल्याण की कामना
मीडिया प्रभारी मंगेश श्रीवास्तव के अनुसार, आयोजन के मुख्य आकर्षण के रूप में विशाल पंचकुंडीय महायज्ञ संपन्न हुआ। पंडित कुलदीप गुरु के आचार्यत्व में 101 जोड़ों ने पारंपरिक परिधान में बैठकर वैदिक विधि-विधान से महाआहुतियां दीं और महाआरती की। इस अवसर पर कायस्थ समाज द्वारा विश्व शांति और विश्व कल्याण के लिए भगवान चित्रगुप्त जी से विशेष रूप से प्रार्थना की गई।
प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह
बच्चों और युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। 10 से 25 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने भगवान चित्रगुप्त जी के आकर्षक चित्र बनाए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अंत में आयोजित विशाल भंडारे में सभी ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य प्रबन्ध न्यासी दिनेश कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष युधिष्ठिर कुलश्रेष्ठ, गणेश गौड़, सचिव भरत सक्सेना, कोषाध्यक्ष सीए अनुभव प्रधान, मीडिया प्रभारी मंगेश श्रीवास्तव, सह सचिव गोपालकृष्ण निगम, पल्लवी श्रीवास्तव, निखलेश खरे, चेतना श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव नागेश्वरधाम, पवन खरे, संजय जी श्रीवास्तव, अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव, उर्मिला श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, पद्मा श्रीवास्तव, जितेन्द्र श्रीवास्तव, नवदीप कुलश्रेष्ठ, अनिल श्रीवास्तव अब्दालपुर, अमित श्रीवास्तव जूनियर, मदन गोपाल श्रीवास्तव, आशुतोष गौड, सुनील कुलश्रेष्ठ, ब्रजेश श्रीवास्तव, प्रियांश श्रीवास्तव, शिव श्रीवास्तव, शोभा श्रीवास्तव, शरद कुलश्रेष्ठ, रश्मि सक्सेना, उर्मिला श्रीवास्तव, गीता सक्सेना, पल्लवी श्रीवास्तव, चेतना श्रीवास्तव, शोभा श्रीवास्तव, पद्मा श्रीवास्तव, रश्मि श्रीवास्तव, प्रियंका भटनागर, शिल्पी श्रीवास्तव, प्रतिमा कुलश्रेष्ठ के साथ ही मयंक श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव, प्रियांश श्रीवास्तव, शिव श्रीवास्तव और अजीत गौड़ सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।