उज्जैन, उज्जैन जिले के थाना घट्टिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निवासी आसिफ पिता शफीक अहमद एवं उसकी पत्नी रीना घरेलू विवाद एवं पारिवारिक तनाव के कारण मानसिक रूप से परेशान थे। इसी दौरान आसिफ द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक/निराशाजनक स्टेटस डाला गया, जिससे आत्महत्या की आशंका उत्पन्न हुई।
▪️*पुलिस कार्यवाही* –
उक्त सूचना मिलते ही थाना प्रभारी घट्टिया श्री करण खोवाल द्वारा तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम के ग्राम नजरपुर स्थित मकान पर पहुँचने पर घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया गया। खिड़की से देखने पर पाया गया कि दोनों पति-पत्नी फांसी के फंदे पर लटके हुए हैं।
थाना प्रभारी द्वारा तत्काल धैर्य एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए बाहर से बातचीत कर दंपत्ति का ध्यान भटकाया गया तथा साथ ही पुलिस टीम को वैकल्पिक मार्ग से अंदर प्रवेश करने के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दरवाजा तोड़कर दोनों को फंदे से नीचे उतारा गया।
उस समय दोनों की सांसें चल रही थीं, जिन्हें तत्काल शासकीय अस्पताल घट्टिया में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के पश्चात दोनों की स्थिति सामान्य एवं खतरे से बाहर है।
प्राथमिक पूछताछ में दंपत्ति द्वारा पारिवारिक विवाद एवं प्रताड़ना के चलते उक्त कदम उठाने की बात बताई गई है। थाना प्रभारी द्वारा उन्हें समझाइश देकर आश्वस्त किया गया तथा मामले की जांच की जा रही है।
▪️*सराहनीय भूमिका*–
उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी करण खोवाल, उपनिरीक्षक अलकेश डांगे (बीट नजरपुर) एवं प्रधान आरक्षक राजेंद्र राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।