उज्जैन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पश्चिम गुरुप्रसाद पाराशर एवं नगर पुलिस अधीक्षक माधवनगर श्रीमती दीपिका शिंदे के निर्देशन में उज्जैन पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है।
*🔹घटना का विवरण*-
इसी क्रम में थाना माधवनगर पुलिस को दिनांक 23.04.2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति बिना नम्बर की एक्टीवा वाहन पर पी.जी.पी.टी. कॉलेज मैदान, उज्जैन क्षेत्र में अवैध शराब बेचने हेतु खड़े हैं।
प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई।
*🔹मौके पर कार्रवाई*-
पुलिस टीम द्वारा पी.जी.पी.टी. कॉलेज मैदान स्थित कैन्टीन के पीछे पहुंचकर बताए गए हुलिये के दो व्यक्तियों को एक्टीवा वाहन सहित घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम –
01. संदीप कौशल पिता लक्ष्मीनारायण कौशल, उम्र 27 वर्ष, निवासी पंवासा, उज्जैन
02. ऋषि चौहान पिता प्रेमचन्द्र चौहान, उम्र 37 वर्ष, निवासी बजरंग नगर, आगर रोड, उज्जैन बताए।
*🔹 जप्ती विवरण*-
आरोपियों के कब्जे से कुल 296 क्वार्टर (प्रत्येक 180 एम.एल.) देशी प्लेन शराब, कुल 53.280 बल्क लीटर कीमत लगभग ₹26,640/- की पाई गई।
इसके अतिरिक्त आरोपियों के कब्जे से एक बिना नम्बर की एक्टीवा वाहन (कीमत लगभग ₹60,000/-) भी जप्त की गई।
*🔹वैधानिक कार्यवाही*-
आरोपियों से शराब रखने/परिवहन करने के संबंध में वैध लाइसेंस मांगा गया, जो प्रस्तुत नहीं कर सके। उक्त कृत्य धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दण्डनीय पाए जाने पर मौके पर ही विधिवत जप्ती । दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार भी किया गया ।
*🔹आगे की कार्यवाही*-
जप्तशुदा शराब मालखाने में जमा कराई गई एवं वाहन को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना माधवनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
*🔹सराहनीय भूमिका*-
थाना प्रभारी माधवनगर निरी गजेंद्र पचौरीया , प्रआर. 1237 आशुतोष नागर , आर. 1399 देवराज ,आर. 914 रोहित भदौरिया
*🔹पुलिस की अपील*-
उज्जैन पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध शराब एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल सके।