डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन वार्डो में समय से पहुंचे -आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा

उज्जैन, नगर निगम द्वारा संचालित कचरा कलेक्शन वाहन अंतर्गत समस्त 54 वार्डों में 96 डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाहनों द्वारा घरों से निकलने वाला गीला एवं सूखा कचरा संग्रहण किया जाता है निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा को नित्य निरीक्षण के दौरान कचरा कलेक्शन वाहनो के वार्डो में नहीं पहुंचने की शिकायत प्राप्त होने पर निगम आयुक्त द्वारा बुधवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय में आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) का सुबह 6 बजे निरीक्षण किया गया निगम आयुक्त द्वारा वीटीएस ट्रैकिंग सिस्टम सॉफ्टवेयर से सभी 54 वार्डों में जीपीएस लाइव ट्रैकिंग के जरिए विस्तृत जानकारी लेकर वार्ड में डोर टू डोर कचरा वाहन कलेक्शन के ड्राइवर एवं दरोगा एवं सुपर वाइजर से लाइव वायर लैस के माध्यम से बातचीत कर कचरा कलेक्शन वाहन को समय से वार्डों में पहुंचने के निर्देश प्रदान करते हुए निर्धारित रूट से कलेक्शन वाहन वार्ड में पहुंचे निगम आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि आईसीसीसी के सुपर वाइजर लाइव ट्रैकिंग जीपीएस के माध्यम से कचरा कलेक्शन वाहन एवं दरोगा को मॉनिटरिंग करें सॉफ्टवेयर में यदि कोई कचरा कलेक्शन वाहन अलर्ट मोड पर बताए तो सुपर वाइजर त्वरित निराकरण करें स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी कचरा कलेक्शन वाहन में महिला हेल्पर, एनजीओ द्वारा कचरा कलेक्शन वाहनों में सहभागिता कर नागरिकों को अलग अलग कचरा संग्रहण के प्रेरित करें, इस दौरान अपर आयुक्त श्री संतोष टैगोर, श्री संदीप शिवा,उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल, सहायक आयुक्त श्री प्रफुल्ल गठरे, राघवेंद्र सिंह पालिया, वर्कशॉप प्रभारी कृष्णा भूरिया एवं आईसीसीसी के सदस्य उपस्थित रहे!