इंदौर जा रहा अवैध बीयर से लदा ट्रक पकड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन, पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) गुरुप्रसाद पाराशर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक नानाखेड़ा श्रीमती श्वेता गुप्ता के नेतृत्व में थाना प्रभारी नानाखेड़ा निरीक्षक नरेन्द्र कुमार यादव द्वारा एक विशेष टीम गठित कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

*🔹घटना का विवरण*-

दिनांक 03.05.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक क्रमांक GJ17UU9877 में भारी मात्रा में अवैध बीयर लोड कर निनोरा टोल होते हुए इंदौर की ओर ले जाई जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल रणनीति बनाते हुए निनोरा टोल प्लाजा के पास सुनियोजित तरीके से घेराबंदी की गई।

कुछ समय पश्चात उक्त संदिग्ध ट्रक दिखाई देने पर पुलिस टीम द्वारा उसे रोककर वैधानिक कार्रवाई करते हुए चालक एवं उसके साथी को हिरासत में लिया गया।

*🔹पूछताछ एवं तलाशी*-

ट्रक चालक से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम *रवि पिता जुबान सिंह चौहान (उम्र 22 वर्ष)* तथा साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम *गमरा पिता सुरसिंह गुजरिया (उम्र 26 वर्ष) निवासीगण ग्राम रामसिंह की चौकी, थाना अलीराजपुर, जिला अलीराजपुर* बताया।

संदेह के आधार पर ट्रक की विधिवत तलाशी लेने पर उसमें MOUNTS 6000 ब्रांड की बीयर की कुल 900 पेटी (21,600 केन) पाई गई, जो बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन की जा रही थी। उक्त बीयर की मात्रा कुल 10,800 बल्क लीटर पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹45,00,000/- है।

*🔹जप्ती एवं वैधानिक कार्यवाही*-
उक्त अवैध बीयर एवं परिवहन में प्रयुक्त ट्रक (अनुमानित कीमत ₹55,00,000/-) को विधिवत जप्त किया गया। इस प्रकार कुल जप्तशुदा मश्रूका की कीमत लगभग ₹1,00,00,000/- (एक करोड़ रुपये) है।

आरोपीगणों के विरुद्ध थाना नानाखेड़ा में अपराध क्रमांक 202/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से अवैध शराब के स्रोत एवं गंतव्य के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।

*🔹गिरफ्तार आरोपीगण*-

01. रवि पिता जुबान सिंह चौहान, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम रामसिंह की चौकी, थाना अलीराजपुर, जिला अलीराजपुर
02. गमरा पिता सुरसिंह गुजरिया, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम रामसिंह की चौकी, थाना अलीराजपुर, जिला अलीराजपुर

*🔹जप्त सामग्री का विवरण*-

🔹900 पेटी बीयर (21,600 केन)
कुल मात्रा – 10,800 बल्क लीटर
अनुमानित कीमत – ₹45,00,000/-
▪️एक ट्रक (क्रमांक GJ17UU9877) – ₹55,00,000/-
*कुल मश्रूका – लगभग ₹1,00,00,000/-*

*🔹सराहनीय भूमिका*-

इस महत्वपूर्ण एवं प्रभावी कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र कुमार यादव (थाना प्रभारी नानाखेड़ा), उप निरीक्षक हेमंत सिंह जादौन, उप निरीक्षक अनिल ठाकुर, प्रधान आरक्षक दिग्विजय सिंह, आरक्षक मुकेश मालवीय, कमल जसौदिया, अनिल हाड़ा, जगदीश सोनी एवं राजेश गयंद की सराहनीय एवं सक्रिय भूमिका रही।

*🔹उज्जैन पुलिस की अपील*-

उज्जैन पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि अवैध शराब, मादक पदार्थ एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।