उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के निर्देश अनुसार सिंहस्थ महापर्व का आयोजन विश्व स्तरीय संपन्न होगा मुख्यमंत्री डॉ यादव के निर्देश पर सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओ के लिए सुविधा हेतु मार्ग चौड़ीकरण के कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी नगर पालिक निगम द्वारा प्रचलित चौड़ीकरण कार्य को दिन के साथ रात्रिकालीन शिफ्ट में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मॉनिटरिंग में किए जा रहे है इसी क्रम में शहर के आंतरिक मार्गों के चौड़ीकरण कार्य के अंतर्गत आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा टंकी चौक से सत्यनारायण मंदिर तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया निगम आयुक्त द्वारा ठेकेदार एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि टंकी चौराहा पर शेष चिन्हित भवनों को मार्किंग कर ड्राइंग डिजाइन के अनुसार शीघ्र हटाने की कार्यवाही करे ठेकेदार द्वारा चौड़ीकरण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी टंकी चौराहा पर टंकी के डिस्मेंटल का कार्य प्रगतिरत है दूसरी साइड से विद्युत विभाग कार्यालय को हटा दिया गया है टंकी चौराहा से ढाबा रोड तक तक नाली निर्माण कार्य मार्ग के दोनों साइड से पूर्ण कर दी गई है निगम आयुक्त द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया कि मार्ग के ढाबा रोड से सत्यनारायण मंदिर तक प्रीकास्ट ड्रेन का कार्य के दौरान जल भराव की स्थिति पायी जाती है उसे त्वरित डिवाटरिंग करे, मार्ग में पोल शिफ्टिंग कर पीक्यूसी सड़क निर्माण कार्य आरंभ करे, निगम आयुक्त द्वारा निर्देश दिए कि साइड इंजीनियर अपने दायित्व के साथ कार्य करे सभी निगम अधिकारी आपसी समन्वय कर चौड़ीकरण कार्य को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करें निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री पवन सिंह, कार्यपालन यंत्री श्री हिमांशु तिवारी, सहायक यंत्री श्री डी एस परिहार, भवन अधिकारी राजकुमार राठौर एवं सम्बन्धित कार्य के ठेकेदार उपस्थित रहे!