उज्जैन,थाना माकड़ोन में दर्ज गुमशुदगी क्रमांक 21/24 में फरियादी निवासी ग्राम नीमखेड़ा (कपेली), थाना माकड़ोन द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी पुत्री निर्मला दिनांक 10/11.05.2024 की रात्रि घर से बिना बताए कहीं चली गई थी, जिसकी परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारी में तलाश की गई, किन्तु कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। प्रकरण में अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका व्यक्त की गई थी।
▪️*पुलिस कार्यवाही*-
थाना तराना पुलिस द्वारा सतत प्रयास करते हुए दिनांक 23.05.2026 को गुमशुदा युवती उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम नीमखेड़ा (कपेली), थाना माकड़ोन जिला उज्जैन को पंचान एवं पुलिस स्टाफ की उपस्थिति में दस्तयाब किया गया। महिला उपनिरीक्षक द्वारा युवती के कथन लेखबद्ध किए गए।
कथनों में युवती ने बताया कि उसके पिता उसकी शादी उसकी इच्छा के विरुद्ध अन्य युवक से करना चाहते थे, जिससे नाराज होकर वह घर से बिना बताए उज्जैन चली गई थी, तत्पश्चात राजस्थान चली गई थी। वहां गांव के परिचित युवक गोविंद चौहान द्वारा रहने में सहायता की गई। समय के साथ दोनों ने मार्च 2025 में आपसी सहमति से विवाह कर लिया। वर्तमान में दोनों पति-पत्नी के रूप में राजस्थान के रामगंजमंडी में निवासरत हैं तथा उनकी 04 माह की पुत्री भी है। युवती ने अपने कथनों में स्पष्ट किया कि उसके साथ किसी प्रकार की जबरदस्ती अथवा कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई है तथा वह अपने पति गोविंद चौहान के साथ स्वेच्छा से रहना चाहती है। नियमानुसार दस्तयाबी कार्यवाही पूर्ण कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
▪️उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना माकड़ौन पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।