मुम्‍बई सेंट्रल-इंदौर द्वि-साप्ताहिक स्‍पेशल ट्रेन के फेरे पुन: विस्‍तारित

उज्जैन, यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्‍यान में रखकर मुम्‍बई सेंट्रल से इंदौर के मध्‍य चलने वाली 09085/09086 मुम्‍बई सेंट्रल इंदौर द्वि-साप्ताहिक स्‍पेशल ट्रेन के फेरे पुन: विस्‍तारित की जा रही है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मण्‍डल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस ट्रेन का विवरण इस प्रकार है:-

ट्रेन संख्या 09085 मुम्‍बई सेंट्रल इंदौर द्वि-साप्ताहिक स्‍पेशल, जिसका अंतिम फेरा 29 मई 2026 तक निर्धारित है , 27 जुलाई 2026 तक मुम्‍बई सेंट्रल से चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09086 इंदौर मुम्‍बई सेंट्रल द्वि-साप्ताहिक स्‍पेशल, जिसका अंतिम फेरा 30 मई 2026 निर्धारित है, 28 जुलाई 2026 तक इंदौर से चलेगी।

यह ट्रेन पूर्व निर्धारित मार्ग, कोच कंपोजिशन, दिन एवं ठहराव के साथ ही चलेगी। इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

गाड़ी संख्‍या 09085/09086 मुम्‍बई सेंट्रल इंदौर द्वि-साप्ताहिक स्‍पेशल ट्रेन के विस्‍तारित फेरों की बुकिंग सभी यात्री आरक्षण केन्‍द्रों एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट से शुरू है। ट्रेनों के बारे में अद्यतन जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।