दृष्टिहीन दिव्यांग श्रद्धालुओं के दल ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति का जताया आभार

उज्जैन,महाराष्ट्र के लातूर से आए बियॉन्ड विजन फाउंडेशन के 70 दृष्टिहीन दिव्यांग श्रद्धालुओं ने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन लाभ प्राप्त किए। दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं भक्ति भाव देखने को मिला।

दर्शन उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रद्धालुओं ने कहा कि उन्हें मंदिर में सुगम एवं सहज दर्शन की उत्कृष्ट व्यवस्था प्राप्त हुई, जिससे वे अत्यंत प्रसन्न एवं भावविभोर हैं।